24 घण्टे ऑनलाइन

रात में SDM बंगले के सामने बांध दिए 150 आवारा पशु, देख अधिकारी के उड़े होश

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पिछले दिनों एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों समेत पंचायतों के सरपंच-सचिवों की बैठक बुलाकर स्पष्ट रूप से निर्देश दिए थे कि उन्हें हाईवे पर किसी भी स्थिति…

24GhanteOnline
September 6, 2025
2 min read

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले  में पिछले दिनों एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों समेत पंचायतों के सरपंच-सचिवों की बैठक बुलाकर स्पष्ट रूप से निर्देश दिए थे कि उन्हें हाईवे पर किसी भी स्थिति में बेसहारा मवेशी घूमते हुए नहीं दिखने चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने भी हाईवे पर खड़े होकर बेसहारा मवेशियों (Cattles) को गौशाला तक पहुंचाया था। इतना सब होने के बाद भी अभी भी कर्मचारियों की नींद नहीं टूट रही है।

इसी का परिणाम रहा कि कोलारस और बदरवास क्षेत्र में हजारों बेसहारा मवेशी हाईवे पर घूम रहे हैं। इसी का परिणाम है कि गुरूवार की रात विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए टोली बनाकर फोरलेन-हाईवे से करीब 150 जानवरों (Cattles) को हांक कर एसडीएम बंगले के सामने स्थित रेस्ट हाउस में बंद कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि एसडीएम को उनके कर्मचारियों की नाकामी के बारे में पता चल सके।

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे तो वह तीन से चार दिन के अंदर हाईवे से सभी मवेशियों (Cattles) को हांक कर रेस्ट हाउस में बंद कर उसे कांजी हाउस बना देंगे।

जानवरों को गोशाला भिजवाएंगे


कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने शुक्रवार की सुबह जब रेस्ट हाउस में बेसहारा मवेशी (Cattles) देखे तो उन्होंने शिवपुरी, कोलारस समेत नेशनल हाईवे के पशु पकड़ने वालों से कुल 110 गायों को भड़ौता और तेंदुआ की गोशालाओं में भिजवाया है। इसके अलावा अभी भी करीब 40-50 बेसहारा गोवंश रेस्ट हाउस परिसर में बंद है। एसडीएम का कहना है कि शनिवार की सुबह इन शेष बचे मवेशियों को गोशालाओं में भिजवाया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…