अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके
नई दिल्ली: भारतीय खेल जगत के लिए सम्मान से भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में शतरंज की…

नई दिल्ली: भारतीय खेल जगत के लिए सम्मान से भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस सूची में शतरंज की ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख, डेकाथलॉन स्टार तेजस्विन शंकर, ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।
हालांकि, इस बार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए किसी खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं किया गया है।
दिव्या और तेजस्विन ने मचाई धूम
दिव्या देशमुख ने 2025 में जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित फिडे महिला वर्ल्ड कप जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। वह भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर हैं और विश्व स्तर पर उनके प्रदर्शन ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया।
वहीं तेजस्विन शंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के डेकाथलॉन में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। वह इस स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स का पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने।
इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन सम्मान
अर्जुन अवॉर्ड की सूची में एथलेटिक्स से तेजस्विन शंकर, मुहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी शामिल हैं।
बैडमिंटन से गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली, जबकि शतरंज से दिव्या देशमुख और विदित गुजराती को चुना गया है।
बॉक्सिंग से नरेन्द्र, शूटिंग से अखिल श्योराण, डेफ शूटिंग से धनुष श्रीकांत, हॉकी से लालरेम्सियामी और राजकुमार पाल को सम्मान मिलेगा।
कबड्डी से सुरजीत और पूजा, पैरा-शूटिंग से रुद्रांश खंडेलवाल, पैरा एथलेटिक्स से एकता भयान और रोइंग से अरविन्द सिंह अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं।
आई अरुमैनायगम को लाइफटाइम सम्मान
1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य रहे दिग्गज फुटबॉलर आई अरुमैनायगम को लाइफटाइम अचीवमेंट अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।
इसके अलावा एथलेटिक्स कोच परवीर सिंह, बॉक्सिंग कोच छोटे लाल यादव और शूटिंग कोच नेहा नंदकुमार चव्हाण को द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
वहीं बॉक्सिंग कोच धर्मेंद्र सिंह यादव और कुश्ती कोच वीरेंद्र कुमार को लाइफटाइम द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इस बार की सूची में युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ उन अनुभवी खिलाड़ियों और कोचों को भी सम्मान मिला है, जिन्होंने वर्षों तक भारतीय खेलों को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
