24 घण्टे ऑनलाइन

कॉलोनी पर गिरी हाईटेंशन लाइन, ढाई साल के मासूम समेत 20 घायल

भरतपुर। जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के जोतरौली गांव में मंगलवार देर शाम एक भयानक हादसा हुआ, जब 11 हजार केवी की हाईटेंशन विद्युत (High-Tension) लाइन टूटकर गांव की कॉलोनी पर गिर गई। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे गांव में…

24GhanteOnline
January 14, 2026
2 min read

भरतपुर। जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के जोतरौली गांव में मंगलवार देर शाम एक भयानक हादसा हुआ, जब 11 हजार केवी की हाईटेंशन विद्युत (High-Tension) लाइन टूटकर गांव की कॉलोनी पर गिर गई। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और करीब 20 लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी को रुदावल अस्पताल और भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीण कप्तान सिंह ने बताया कि हादसे के समय अधिकांश लोग घरों में खाना खा रहे थे। अचानक तेज धमाके के साथ 11 हजार केवी की विद्युत लाइन (High-Tension) टूटकर कॉलोनी पर गिर गई। तार गिरते ही कई घरों में शॉर्ट सर्किट और विस्फोट होने लगे, जिससे लोग घबराकर बाहर की ओर भागे। बाहर निकलते ही कई ग्रामीण बिजली के तारों और करंट की चपेट में आ गए।

घटना में कई लोग बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत रुदावल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला आरबीएम अस्पताल, भरतपुर रेफर किया गया। आरबीएम अस्पताल के आईसीयू में कुछ गंभीर घायलों को भर्ती किया गया है।

अस्पताल में भर्ती घायलों में 35 वर्षीय शारदा, 60 वर्षीय ओमवती, 28 वर्षीय नीतू और ढाई साल का एक मासूम बच्चा शामिल हैं। इसके अलावा करीब पांच अन्य घायलों का इलाज रुदावल अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, विद्युत विभाग की टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिला आरबीएम अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेन्द्र सिंह भदौरिया भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जर्जर तार और समय पर मरम्मत न होने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। वहीं, प्रशासन मामले की गहन जांच कर रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया गया है और हालात को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…