‘गैंगस्टरों ते वार’ का 280वां दिन: पंजाब में 510 ठिकानों पर छापेमारी, 175 गिरफ्तार
* पुलिस टीमों ने 150 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की। * लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। * युद्ध नशेयां विरुद्ध के 605वें दिन…

* पुलिस टीमों ने 150 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की।
* लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
* युद्ध नशेयां विरुद्ध के 605वें दिन 2.1 किलोग्राम हेरोइन सहित 101 नशा तस्कर गिरफ्तार।
चंडीगढ़: राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 280वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिह्नित और मैप किए गए 510 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई के रूप में ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।
अभियान के 280वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 175 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान शुरू होने से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 81,076 हो गई है।
इसके अतिरिक्त, 150 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 11 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा, वे अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।
इस बीच, पंजाब पुलिस ने नशों के विरुद्ध अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ 605वें दिन भी जारी रखा। इस दौरान 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 800 किलोग्राम भुक्की, 310 नशीली गोलियां तथा 3,600 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही अभियान के केवल 605 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 88,499 हो गई है।
नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 13 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास के लिए उपचार करवाने हेतु प्रेरित किया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
