24 घण्टे ऑनलाइन

338 दिनों बाद रोहित की दहाड़... इंग्लिश गेंदबाजों पर टूट पड़े

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला काफी समय से खामोश था। ऐसा लग रहा था मानो उनके बल्ले में जंग लग गई है। लेकिन कटक में उन्होंने अपना पुराना अवतार दिखाया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने तूफानी सेंचुरी जड़ दी…

24GhanteOnline
February 9, 2025
2 min read

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला काफी समय से खामोश था। ऐसा लग रहा था मानो उनके बल्ले में जंग लग गई है। लेकिन कटक में उन्होंने अपना पुराना अवतार दिखाया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने तूफानी सेंचुरी जड़ दी है। इसके लिए उन्होंने 76 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 7 छक्के और 12 चौके लगाए।

बता दें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वनडे करियर की ये 32वीं सेंचुरी है। उन्होंने 90 गेंद में 132 के स्ट्राइक रेट से 119 रनों की पारी खेली। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 338 दिन बाद, वहीं वनडे 475 दिनों के बाद शतक लगाया है। भारतीय कप्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक अपना रौद्र रूप दिखाया है, जो टीम इंडिया के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है।

छक्के से शतक लगाने वाले पहले भारतीय


रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी खराब बैटिंग को लेकर सवालों के घेरे में थे। काफी प्रयासों के बाद भी वो बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पा रहे थे। लेकिन कटक में वो कुछ अलग अंदाज में नजर आए। रोहित ने इस मैच में 3 डॉट गेंद खेलने के बाद 4 चौके से अपनी पारी की शुरुआत की। अगले ही गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया। उसके बाद भारतीय कप्तान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो लगातार ताबड़तोड़ बैटिंग करते रहे और 75 गेंद में 6 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 96 रन ठोक दिए थे। इसके बाद उन्होंने आदिल रशीद की गेंद पर 26वें ओवर में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

टॉप-3 में पहुंचे रोहित (Rohit Sharma)


रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने वनडे करियर में 266 मुकाबलों में 48 की औसत से 10868 रन बनाए हैं। वहीं कटक में 132 रन बनाकर ही वो 11 हजार रन की उपलब्धि हासिल कर सकते थे। लेकिन इस कीर्तिमान को रचने से 13 रन पहले वो आउट हो गए। हालांकि, उन्होंने अपने शतक से स्टीव स्मिथ को जरूर पीछे छोड़ दिया।

अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब वो तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित ने 526 पारियों में 49 शतक लगाए हैं, जबकि स्मिथ के नाम 410 पारियों में 48 शतक है। वहीं विराट कोहली 81 शतक के साथ पहले और जो रूट 52 शतक के साथ दूसरे नंबर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…