24 घण्टे ऑनलाइन

जोरदार टक्कर के बाद कार-ट्रक में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा (Accident) हुआ है। यहां पर एक कार और कैंटर की टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा, महिला और ट्रक ड्राइवर…

24GhanteOnline
September 23, 2025
2 min read

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा (Accident) हुआ है। यहां पर एक कार और कैंटर की टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा, महिला और ट्रक ड्राइवर समेत 5 लोग शामिल हैं। इस घटना पर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना अलीगढ़ में कानपुर नेशनल हाईवे पर अकराबाद के गोपी पुल के पास हुई। जहां ट्रक अलीगढ़ से एटा जा रहे ट्रक की विपरीत दिशा से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि एटा की तरफ से आ रही कार का टायर अचानक फट गया था वह अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड जाकर ट्रक में सामने से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गयी।

इस घटना पर एसपी अमृत जैन ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि गोपी पुल पर दो गाड़ियों में टक्कर हो गई है। और दोनों गाड़ियों में आग लग गई है। पुलिस, दमकल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को गाड़ियों से निकाला गया। आग पर काबू पा लिया गया। घटना में चार लोगों की जान चली गई।” पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

सीएम योगी  ने अलीगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना (Road Accident) का संज्ञान लिया, शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस की बैठक में में बवाल, राष्ट्रीय सचिव के सामने चले जूते-लात

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कांग्रेस (Congress) के रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम की मौजूदगी में आयोजित एक संगठनात्मक समीक्षा बैठक के दौरान…

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

अलीगढ़ की विश्व प्रसिद्ध धातु मूर्तियों (Metal Sculptures) को आधिकारिक तौर पर जीआई (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन) टैग मिल गया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश ने चार नए जीआई टैग हासिल कर लिए हैं, जिससे अब प्रदेश के…

ओडीओपी योजना से मिला संबल, 10 लाख के ऋण से खड़ा किया डिजिटल लॉक का व्यवसाय

लखनऊ: उद्योगों को प्रोत्साहन देने वाली योगी सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर अलीगढ़ की महिला उद्यमी नीलम सिंह ने कठिन समय को सफलता की नई शुरुआत में बदल दिया। ताला नगरी के नाम से मशहूर अलीगढ़ में उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट…

महिला कांस्टेबल सुसाइड केस में दारोगा और सिपाही पर FIR, खंगाली जा रही चैट हिस्ट्री

अलीगढ़। जिले के रोरावर थाने में तैनात 28 साल की महिला कांस्टेबल हेमलता की मौत (Constable Suicide) से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया। अब इस मामले में दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ है। दरअसल, आगरा के किरावली तहसील के…