24 घण्टे ऑनलाइन

2026 में लॉन्च होंगी 5 नई इलेक्ट्रिक SUVs, Sierra से लेकर Punch तक शामिल

साल 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और कार निर्माता कंपनियां देश में कई नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मॉडल लॉन्च करने के लिए तैयार हैं. इनमें हाल ही में लॉन्च हुई सिएरा SUV का इलेक्ट्रिक वेरिएंट और मारुति सुजुकी की…

24GhanteOnline
December 26, 2025
2 min read

साल 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और कार निर्माता कंपनियां देश में कई नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मॉडल लॉन्च करने के लिए तैयार हैं. इनमें हाल ही में लॉन्च हुई सिएरा SUV का इलेक्ट्रिक वेरिएंट और मारुति सुजुकी की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (बीईवी) ई-विटारा शामिल हैं. आज हम आपको 2026 में लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Tata Sierra EV


Tata Sierra EV कि पहले 24 घंटों में ही 70,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं. अब देखना ये होगा कि क्या टाटा मोटर्स को सिएरा के ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए भी ऐसा ही रिसपॉन्स मिलेगा, जिसके 2026 के उत्तरार्ध में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Maruti Suzuki e Vitara


बहुप्रतीक्षित ई विटारा इलेक्ट्रिक SUV को 2 जनवरी, 2026 को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. ये 543 किलोमीटर की दावा की गई रेंज और कई सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स जैसे लेवल 2 एडीएएस सेफ्टी फीचर्स और 5-स्टार बीएनसीएपी सेफ्टी रेटिंग मिली है.

Tata Punch EV


पंच ईवी को 2026 में एक नया रूप मिलने की उम्मीद है. ये अपनी श्रेणी में इलेक्ट्रिक SUV है और अभी में कई बैटरी पैक और टाटा के जेनरेशन 2 ईवी प्लेटफॉर्म के साथ उपलब्ध है. मोटर्स द्वारा पंच ईवी को मिड-लाइफ डिज़ाइन, फीचर्स और संबंधी अपडेट दिए जाने की उम्मीद है और यह सिएरा ईवी के लॉन्च के बाद आएगी.

Vinfast Limo Green


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई तस्वीरों के आधार पर, वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट द्वारा फरवरी 2026 तक भारत में अपना तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद है. विनफास्ट लिमो ग्रीन इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में प्रवेश करेगी और किआ क्लैविस ईवी और बीवाईडी ईमैक्स 7 जैसे मौजूदा प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करेगी.

Kia Syros EV


खबरों के मुताबिक, Kia India अगले साल भारतीय बाजार में अपनी Syros फैमिली कार का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने वाली है. Syros प्रीमियम फैमिली कार सेगमेंट में एक नया आयाम बना रही है. इसकी फ्यूचरिस्टिक स्टाइलिंग, कई हाई-टेक फीचर्स और इलेक्ट्रिक अवतार में मल्टीपल बैटरी पैक का ऑप्शन मिलने की संभावना है. Syros EV के 2026 के दूसरे छमाही में भारत में आने की उम्मीद है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…