24 घण्टे ऑनलाइन

बाथरूम हर दिन चमकेगा और महकेगा भी, बस अपनाएं रोजाना 5 मिनट ये टिप्स

बाथरूम (Bathroom) की सफाई घर के बाकी हिस्सों से ज्यादा मुश्किल और टाइम टेकिंग होती है। इसकी वजह जानते हैं आप? दरअसल, बाथरूम को लोग अक्सर हफ्ते या दो हफ्ते में एक बार साफ करते हैं। वहीं बहुत सारे लोग तो महीने में एक ही…

24GhanteOnline
August 21, 2026
2 min read
बाथरूम हर दिन चमकेगा और महकेगा भी, बस अपनाएं रोजाना 5 मिनट ये टिप्स

बाथरूम (Bathroom) की सफाई घर के बाकी हिस्सों से ज्यादा मुश्किल और टाइम टेकिंग होती है। इसकी वजह जानते हैं आप? दरअसल, बाथरूम को लोग अक्सर हफ्ते या दो हफ्ते में एक बार साफ करते हैं। वहीं बहुत सारे लोग तो महीने में एक ही दिन बाथरूम की सफाई करते हैं। जिसकी वजह से उनके लिए बाथरूम साफ करना मेहनत वाला मुश्किल और काफी सारा समय लगने वाला काम बन जाता है। लेकिन अगर आप बाथरूम को हर दि मात्र 5 मिनट साफ करेंगे। तो पूरा बाथरूम हर दिन चमकेगा बल्कि महकेगा भी। बस अपनाएं ये टिप्स।

बना लें काम का घोल


हर दिन बाथरूम की सफाई बस पांच मिनट में की जा सकती है। बस इस स्ट्रांग से घोल को बना कर रख लें। घोल बनाने के लिए पानी में डिटर्जेंट डालें और साथ ही बेकिंग सोडा डाल दें। बस इस घोल को मिक्स कर किसी स्प्रे बोतल में भर दें।

ब्रश से करें टॉयलेट सीट साफ


हर दिन की सफाई के लिए आप ब्रश को रखें। बस तैयार घोल को टॉयलेट सीट पर डालें और ब्रश से रगड़ दें। उसके बाद फ्लश कर दें।

बाथरूम की दीवारों को ऐसे करें साफ


बाथरूम की पूरी दीवारों को साफ करने के लिए स्प्रे बोतल से स्प्रे करें और टिश्यू पेपर की मदद से पोंछ दें। इससे दीवारों जमा हो रहा साबुन और पानी क्लीन हो जाता है।

रैक और स्टैंड को कर लें साफ


हर दिन की सफाई में शैंपू, साबुन रखने वाले सारे स्टैंड को टिश्यू पेपर से पोंछ दें और इस टिश्यू पेपर को फेंक दें। इससे बार-बार कपड़े के गंदा होने और उसे साफ करने का झंझट नहीं रह जाएगा।

बाथरूम फ्लोर को ऐसे करें साफ


अक्सर बाथरूम में कपड़े धोने के टाइम ढेर सारा साबुन का झाग निकलता है। बस इन झाग को ब्रश की मदद से चारों तरफ फैलाकर रगड़ दें। खासतौर पर नाली और वाटर ड्रेनेज के आसपास वाली जगह पर जहां पानी रुकने की वजह से पीलापन दिखने लगता है। इन तरीकों से आप हर दिन बाथरूम को कुछ ही मिनटों में साफ कर पाएंगी और हर दिन बाथरूम चमकता रहेगा। साथ ही बदबू भी नहीं रह जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…