बेंगलुरु के पास बड़ा हादसा! पत्थर खदान में चट्टान गिरी, 7 मजदूरों की मौत
बेंगलुरु। बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण गांव के समीप स्थित कावेरी क्रशर पत्थर खदान (Stone Quarry) में गुरुवार को विशाल चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आरआर…

बेंगलुरु। बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण गांव के समीप स्थित कावेरी क्रशर पत्थर खदान (Stone Quarry) में गुरुवार को विशाल चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
केंद्रीय परिक्षेत्र के आईजीपी गिरीश ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उनके अनुसार लगभग 40 फीट ऊंचाई से एक विशाल चट्टान अचानक टूटकर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। हादसे के समय खदान में उत्तर भारत के 10 से 15 मजदूर तथा 2 से 3 स्थानीय श्रमिक कार्य कर रहे थे। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी राजपाल सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामअवतार सिंह, भुवनेश्वर सिंह और राजेंद्र प्रसाद, छत्तीसगढ़ निवासी नूहर तथा कर्नाटक निवासी रामु के रूप में हुई है।
स्थानीय विधायक एसटी सोमशेखर ने कहा कि 10 मजदूरों में से 7 की मौत होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खदानों की सुरक्षा को लेकर पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन लापरवाही बरती गई। उन्होंने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने तथा हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
इस घटना पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण में क्रशर खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खदानों में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना खदान संचालकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली खदानों के खिलाफ राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
