24 घण्टे ऑनलाइन

सोनिया की किताब पर भड़के अन्ना, बोले- राजनीति से कोई लेना-देना नहीं

November 12, 2026
2 min read
सोनिया की किताब पर भड़के अन्ना, बोले- राजनीति से कोई लेना-देना नहीं

नई दिल्ली। सोनिया गांधी की किताब में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को भाजपा और आरएसएस का गुप्त समर्थन मिलने के दावे पर विवाद खड़ा हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनका दोनों संगठनों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने सोनिया गांधी के बयान को गलत बताते हुए जिम्मेदार लोगों से सोच-समझकर बोलने की अपील की।

सोनिया गांधी ने अपनी किताब Belonging: A Journey of Love में लिखा है कि 2012 में अन्ना हजारे 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन का प्रमुख चेहरा बने थे। उनके मुताबिक, आंदोलन से जुड़े कुछ लोगों ने बाद में दावा किया था कि भाजपा और आरएसएस ने इसे पर्दे के पीछे से समर्थन दिया था।

अन्ना की दो टूक- राजनीति से कोई लेना-देना नहीं

इस दावे पर अन्ना हजारे ने कहा कि उनका भाजपा या आरएसएस से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेते। उनका कहना है कि देश और समाज का हित ही उनके काम की प्राथमिकता है।

अन्ना ने कहा कि किसी राजनीतिक दल से उनका जुड़ाव नहीं रहा है और वह हमेशा सामाजिक भलाई के लिए काम करते आए हैं। उन्होंने सोनिया गांधी के दावे को गलत करार दिया।

2014 की हार पर भी मांगा आधार

अन्ना हजारे ने उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उनके आंदोलन को 2014 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार की हार की वजहों से जोड़ा गया है। उन्होंने पूछा कि इस निष्कर्ष के पीछे क्या आधार है?

उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी से उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई। ऐसे में बिना मिले उनके बारे में टिप्पणी करना उचित नहीं है। अन्ना के मुताबिक, जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।

सोनिया गांधी पर कसा तंज

अन्ना ने कहा कि अस्पष्ट तरीके से बयान देना ठीक नहीं है, क्योंकि इससे किसी व्यक्ति की छवि खराब हो सकती है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा, "इंसान जैसे चश्मे पहनता है, दुनिया उसे उसी रंग की दिखाई देती है।"

इस पूरे विवाद ने अन्ना हजारे के आंदोलन की राजनीतिक पृष्ठभूमि और 2014 के चुनाव पर उसके प्रभाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…

अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…

जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…