24 घण्टे ऑनलाइन

बिहार सरकार का स्वास्थ्य विभाग में बड़ा एक्शन, लंबे समय से गायब 11 डॉक्टरों की सेवा समाप्त

November 26, 2026
1 min read
बिहार सरकार का स्वास्थ्य विभाग में बड़ा एक्शन, लंबे समय से गायब 11 डॉक्टरों की सेवा समाप्त

बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने ड्यूटी से लंबे समय तक गायब रहने वाले 11 डॉक्टरों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की।

मंत्री ने कहा कि डॉक्टर का पेशा मानव सेवा से जुड़ा है और मरीजों के प्रति उनकी जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहना और कर्तव्यों का पालन नहीं करना गंभीर अनुशासनहीनता है। ऐसे मामलों में नियमों के तहत कार्रवाई जरूरी है।

लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट

निशांत कुमार ने सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार का जोर सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…