24 घण्टे ऑनलाइन

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग के 15 वाहन आग बुझाने में जुटे

भरूच। गुजरात के भरूच जिले के पानौली जीआईडीसी क्षेत्र के संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक केमिकल फैक्ट्री (Chemical Factory) में आग लग गई। रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत…

24GhanteOnline
September 14, 2025
2 min read

भरूच। गुजरात के भरूच जिले के पानौली जीआईडीसी क्षेत्र के संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक केमिकल फैक्ट्री (Chemical Factory) में आग लग गई। रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 15 से अधिक दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेज दिया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है, लेकिन आग तेजी से फैलती जा रही है। वहीं आग लगने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

केमिकल फैक्ट्री (Chemical Factory) में आग इतनी भंयकर लगी है कि आग की लपटें आसमान छू रही हैं। चारों ओर घने काले धुएं का गुबार पूरे इलाके को ढक ले चुका है। इससे आसपास के गांवों और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। वहीं घुएं के कारण स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिस कारण उन्हे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल की हानि होने की खबर सामने नहीं आई हे।

स्थानियों ने बताया कि आग रविवार सुबह करीब आठ बजे लगी। लोगों ने संदेश जताया है​ कि किसी रासायनिक प्रतिक्रिया या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग को बुझाने के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन रसायनों के कारण यह कार्य चुनौतीपूर्ण है। गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और पर्यावरणीय प्रभावों की जांच कर रही है।

मामले की जांच जारी पुलिस ने फैक्ट्री (Chemical Factory) के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है। आग के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिशें जारी हैं। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सहयोग करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…