24 घण्टे ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ अंंतर्गत कोहकामेटा थाना क्षेत्र के ग्राम टोके उपरपारा में बीएसएफ जवानों को जंगल में सर्चिंग के दौरान बंदूक, कारतूस और बड़ी मात्रा में विस्फोटक (Arms & Explosive…

24GhanteOnline
May 9, 2026
2 min read

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ अंंतर्गत कोहकामेटा थाना क्षेत्र के ग्राम टोके उपरपारा में बीएसएफ जवानों को जंगल में सर्चिंग के दौरान बंदूक, कारतूस और बड़ी मात्रा में विस्फोटक (Arms & Explosive Recovered) बरामद किए गए हैं। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है।

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक राॅबिंसन गुड़िया ने शनिवार काे इसकी पुष्टि करते हुए बताशा कि 135वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानाें ने डीमाइनिंग और सर्चिंग अभियान के दाैरान सटीक खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम टोके उपरपारा के घने जंगलों में शुक्रवार काे सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलाें को बड़ी मात्रा में नक्सलियों का डंप बरामद हुआ है। बरामद सामग्री में .315 राइफल, 12 बोर राइफलें, बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, ट्रिगर मैकेनिज्म और संचार उपकरण बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अबूझमाड़ से नक्सलवाद के खात्में के बाद नक्सलियाें के छिपाकर रखे गये डंप काे बरामद करने के लिए नारायणपुर के घने जंगलों में लगातार चलाए जा रहे अभियानों से नक्सली डंप बरामद करने में सफलता मिल रही है। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…