अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बनेगा मंदिर, श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास ने किया 1 करोड़ देने का ऐलान
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) में मंदिर बनाने को लेकर हाल ही में भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने मंदिर बनाने की मांग की थी और कहा था कि मंदिर बनाया…
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) में मंदिर बनाने को लेकर हाल ही में भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने मंदिर बनाने की मांग की थी और कहा था कि मंदिर बनाया जाए, जिससे कि हिंदू भाईयों को पूजा करने में कोई परेशानी न हो। अब श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के पक्षकार धर्मगुरु दिनेश फलाहारी ने रूबी आसिफ खान के बयान का समर्थन किया है।
उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की राष्ट्रीय मंत्री रूबी आसिफ खान के बयान का हम समर्थन करते हैं। अगर सरकार मंदिर बनाने की इजाजत देती है तो मंदिर बनाने के लिए श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास 1 करोड़ रुपये देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को रूबी आसिफ खान को सुरक्षा देनी चाहिए, क्योंकि कुछ सिरफिरे मुस्लिम कट्टरपंथी लोग रूबी आसिफ खान की हत्या कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि रूबी आसिफ खान पहले भी कह चुकी हैं कि मुगल शासक औरंगजेब ने हिंदुओं पर अत्याचार किया था। मुगल शासकों ने हिंदुओं के बड़े-बड़े मंदिरों को तोड़कर के अवैध अतिक्रमण किया था। दिनेश फलाहारी ने कहा कि अब मुस्लिम महिलाओं में बहुत ही जागरूकता आ रही है, जो मुगल शासकों ने हमारे मठ मंदिरों पर अवैध कब्जा किया था। वह अवैध कब्जा न्यायालय के बाहर भी हिन्दू और मुस्लिम भाईयों की ओर से समझौता करके हटाया जा सकता है।
“पूरा खर्च उठाने को तैयार हैं”
यही नहीं उन्होंने पूरा खर्च उठाने को लेकर कहा कि अगर मुस्लिम भाई अपने ईदगाह मस्जिद को मथुरा मंदिर से हटाने के लिए तैयार हो जाए तो श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास मस्जिद को हटाने का और बनाने का पूरा खर्चा देने को तैयार है। हम मुस्लिम भाईयों के लिए मंदिर केस में समझौता पेशकश कर चुके हैं। रूबी आसिफ खान मंदिर मस्जिद केस में समझौता करने के लिए पहल कर रही हैं।
मौलाना बरेलवी ने दी टीम इंडिया को जीत की बधाई, मोहम्मद शमी के लिए कह दी ये बात
दिनेश शर्मा पिछले कई सालों से श्री कृष्ण जन्म भूमि की जगह पर बनी शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने को लेकर कोर्ट में केस लड़ रहे हैं और वह लगातार प्रयागराज जाते रहते हैं और तारीख में शामिल होते हैं। वहीं उन्होंने मांग की है कि कोर्ट इस पर एएसआई सर्वे कराए तभी हकीकत सामने आ पाएगी, लेकिन मुस्लिम पक्ष सर्वे नहीं चाहता है। वही दिनेश शर्मा ने प्रण लिया है कि जब तक श्री कृष्ण जन्म भूमि के स्थान किस जगह पर बनी शाही ईदगाह का मस्जिद को उठाया नहीं जाएगा तब तक वह अन्न का एक भी दाना नहीं खाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस की बैठक में में बवाल, राष्ट्रीय सचिव के सामने चले जूते-लात
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कांग्रेस (Congress) के रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम की मौजूदगी में आयोजित एक संगठनात्मक समीक्षा बैठक के दौरान…
अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1
अलीगढ़ की विश्व प्रसिद्ध धातु मूर्तियों (Metal Sculptures) को आधिकारिक तौर पर जीआई (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन) टैग मिल गया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश ने चार नए जीआई टैग हासिल कर लिए हैं, जिससे अब प्रदेश के…
ओडीओपी योजना से मिला संबल, 10 लाख के ऋण से खड़ा किया डिजिटल लॉक का व्यवसाय
लखनऊ: उद्योगों को प्रोत्साहन देने वाली योगी सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर अलीगढ़ की महिला उद्यमी नीलम सिंह ने कठिन समय को सफलता की नई शुरुआत में बदल दिया। ताला नगरी के नाम से मशहूर अलीगढ़ में उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट…
महिला कांस्टेबल सुसाइड केस में दारोगा और सिपाही पर FIR, खंगाली जा रही चैट हिस्ट्री
अलीगढ़। जिले के रोरावर थाने में तैनात 28 साल की महिला कांस्टेबल हेमलता की मौत (Constable Suicide) से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया। अब इस मामले में दो पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ है। दरअसल, आगरा के किरावली तहसील के…
