24 घण्टे ऑनलाइन

झुलसती गर्मी में ठंडक देता है ये जूस, तो फटाफट बनाएं ये स्वादिष्ट डिश

गर्मियां आते ही कच्चे आम/कैरी का पना (Aam Panna) याद आने लगता है। इस सीजन में बाजार में आम की बहार देखने को मिलती है। आम से कई तरह की रेसिपी तैयार की जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सेहत के लिए बेहद फायदेमंद कैरी…

24GhanteOnline
June 11, 2026
2 min read

गर्मियां आते ही कच्चे आम/कैरी का पना (Aam Panna) याद आने लगता है। इस सीजन में बाजार में आम की बहार देखने को मिलती है। आम से कई तरह की रेसिपी तैयार की जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सेहत के लिए बेहद फायदेमंद कैरी के पना (Aam Panna)  की। झुलसाती गर्मी में यह न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि लू लगने से भी बचने में भी मदद करता है। इसके अलावा इसका स्वाद भी कहीं मात नहीं खाता। बड़े हों या बच्चे सभी को इसका जायका रास आता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है और ये कम वक्त में ही तैयार हो जाता है। हमारी बताई विधि का पालन करने पर आपको यह स्वादिष्ट रेसिपी बनाने में जरा भी जोर नहीं आएगा।

कैरी का पना (Aam Panna) बनाने की सामग्री


कच्चे आम (कैरी) – 4
जीरा पाउडर भुना – 2 टी स्पून
गुड़/चीनी – 6 टेबल स्पून
काला नमक – 3 टी स्पून
पुदीना पत्तियां – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

कैरी का पना (Aam Panna) बनाने की विधि


- सबसे पहले कैरी लें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें।
- इसके बाद कैरी को प्रेशर कुकर में डालकर उन्हें उबालने के लिए रख दें।
- जब कुकर में 4 सीटियां आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- कुकर का प्रेशर रिलीज होने के बाद ढक्कन खोलें और कैरी को पानी से निकाल लें।
- जब कैरी ठंडी हो जाएं तो उनका छिलका उतार लें और एक बर्तन में उसका गूदा निकालकर गुठली को अलग कर दें।
- अब गूदे को हाथ की मदद से अच्छी तरह से मैश कर लें।
- अब इसमें बारीक कटी पुदीना पत्तियां, कद्दूकस गुड़ या चीनी, जीरा पाउडर, काली मिर्च, काला नमक और नमक डाल दें।
- सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब तैयार किए गए इस मिश्रण को मिक्सर में डालें और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर मिक्सर चलाएं।
- तैयार है कैरी का पना (Aam Panna) । इसे आइस क्यूब्स मिलाकर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…