24 घण्टे ऑनलाइन

AAP विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, पुलिस ने बताई ये वजह

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी ( Gurpreet Gogi ) की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। गोगी लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से AAP के विधायक थे। पुलिस के मुताबिक गोली लगने के…

24GhanteOnline
January 11, 2025
2 min read

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत गोगी ( Gurpreet Gogi ) की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। गोगी लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से AAP के विधायक थे। पुलिस के मुताबिक गोली लगने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह घटना शुक्रवार रात (11:30 बजे) हुई। जानकारी के मुताबिक, गोली गोगी ( Gurpreet Gogi ) के सिर में लगी। फायर की आवाज सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। जब परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो वो खून से लथपथ पड़े थे जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि जब यह घटना हुई, विधायक अपने कमरे में अकेले थे। अपनी लाइसेंसी पिस्टल को साफ करते हुए गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई।

लुधियाना डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने कहा, परिवार और घर में मौजूद लोगों के मुताबिक गुरप्रीत गोगी ( Gurpreet Gogi ) के खुद के ही एक्सीडेंटल फायर से सिर में गोली लगने से मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को डीएमसी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

2022 में थामा था AAP का दामन


पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि विधायक की मौत के मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। जांच चल रही है। बता दें कि गोगी 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान लुधियाना से दो बार के पूर्व कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु को हराया था।

मुकेश चंद्राकर के बाद अब आजतक के पत्रकार के पूरे परिवार की कुल्हाड़ी से काटकर की निर्मम हत्या


आम आदमी पार्टी के विधायक की मौत के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल के बाहर उनके समर्थक जुटना शुरू हो गए। घटना को देखते हुए अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी खुलकर जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उनकी मौत गोली लगने से हुई है। हालांकि, पुलिस यह नहीं बता रही है कि उन्हें किन परिस्थितियों में गोली लगी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।