• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुकेश चंद्राकर के बाद अब आजतक के पत्रकार के पूरे परिवार की कुल्हाड़ी से काटकर की निर्मम हत्या

Writer D by Writer D
10/01/2025
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Entire family of Aaj Tak journalist murdered

Entire family of Aaj Tak journalist murdered

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और पत्रकार के पूरे परिवार की हत्या (Murder) कर दी गई। सूरजपुर जिले में शुक्रवार को संपत्ति विवाद की वजह से आज तक के जिला रिपोर्टर संतोष कुमार टोपो के पूरे परिवार की निर्मम हत्या कर दी गई। कत्ल की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

मृतकों में पत्रकार संतोष के माता-पिता और भाई शामिल हैं। घटना दोपहर 1 बजे जगन्नाथपुर के खरगवा थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब संतोष के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, संतोष के परिवार और उनके रिश्तेदारों के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

शनिवार को खेत में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद यह झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया जिसके बद संतोष के चाचा ने उनके माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में संतोष के माता-पिता और भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कुल्हाड़ी से बेरहमी से उन्हें काट डाला।

घटना की जानकारी मिलते ही खरगवा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि संतोष के चाचा और अन्य संदिग्ध रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

तीन लोगों की हत्या (Murder)

थाना प्रतापपुर के खड़गावा चौकी अंतर्गत केरता पंचायत के डूबका पारा में दो परिवारों में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष देखने को मिला। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में बसंती टोप्पो (53), नरेश टोप्पो (31), और माघे टोप्पो (60) शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, मृतक परिवार ने दो महीने पहले जिला सत्र न्यायालय और एसडीएम कोर्ट में साढ़े सात एकड़ जमीन का केस जीता था। शुक्रवार को मृतक परिवार खेत की जुताई करने पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी, जो करीब 30-40 की संख्या में बताए जा रहे हैं, वहां पहुंचे और परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। घटना में आरोपी जगरनाथपुर और केरता गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं घटना में माघे टोप्पो का एक बेटा बच गया है जो स्थानीय लोकल पत्रकार है।

जमीनी विवाद में किया हमला

इस हत्याकांड के बाद से एक बार फिर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। भरी संख्या में लोग पहुंचकर दिन दहाड़े खेत में 3 लोगों पर जानलेवा हमला कर हत्या कर देते हैं। जिसकी भावनक पुलिस को घंटों बाद लगती है। पुलिस यदि सही समय पर घटना स्थल पहुंचती तो शायद मृतकों को बचाया जा सकता था। सवाल यह भी है कि भरी भीड़ में पहुंचे लोग क्या गुंडे, बदमाश या हत्यारे थे।

पुलिस पर उठ रहे सवाल

इस हत्याकांड के बाद से एक बार फिर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। भरी संख्या में लोग पहुंचकर दिन दहाड़े खेत में 3 लोगों पर जानलेवा हमला कर हत्या कर देते हैं। जिसकी भावनक पुलिस को घंटों बाद लगती है। पुलिस यदि सही समय पर घटना स्थल पहुंचती तो शायद मृतकों को बचाया जा सकता था। सवाल यह भी है कि भरी भीड़ में पहुंचे लोग क्या गुंडे, बदमाश या हत्यारे थे।

3 जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हुई थी हत्या (Murder)

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 3 जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनका शव एक ठेकेदार के ठिकाने से सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था। मुकेश चंद्रकार ने एक सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया था जिसके बाद उनका शव चट्टनपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के स्वामित्व वाली संपत्ति पर स्पेटिक टैंक से बरामद किया गया था। वो 1 जनवरी से लापता थे।

Tags: Chattisgarh Newscrime newsNational news
Previous Post

दिल्ली में जितना अधिकार केजरीवाल का उतना अन्य राज्यों से आए लोगों का- सीएम योगी

Next Post

अयोध्या में शनिवार से उत्सव, सीएम योगी करेंगे श्रीगणेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
Rainbow trout fish
राष्ट्रीय

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, राज्य बनने के बाद पहली बार 5 मीट्रिक टन ट्राउट का निर्यात

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post
Ramlala

अयोध्या में शनिवार से उत्सव, सीएम योगी करेंगे श्रीगणेश

यह भी पढ़ें

jon landau

24000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म के प्रोड्यूसर का निधन, फिल्म जगत में दौड़ी शोक की लहर

07/07/2024
akhilesh yadav

प्रदेश मौत के मातम में डूबा हुआ है, मुख्यमंत्री जी हवा हवाई दौरे कर रहे : अखिलेश

10/05/2021
Pradosh Vrat

सोम प्रदोष व्रत के दिन न करें ये गलतियां, मिल सकता है नकारात्मक परिणाम

20/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version