24 घण्टे ऑनलाइन

बीजेपी करवा करी है हिंदुओं का पलायन, मुर्शिदाबाद हिंसा पर अबू आजमी ने लगाया गंभीरआरोप

मुंबई। पश्चिम बंगाला के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद कथित रूप से हिंदू समुदाय पलायन करके मालदा जा रहे थे, और कई चले भी गए थे। इसके बाद पता चला कि 24 घंटे में ही वे वापस आने लगे और उन्हें पुलिस कवर में वापस लौटे। अब…

24GhanteOnline
April 15, 2025
2 min read

मुंबई। पश्चिम बंगाला के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद कथित रूप से हिंदू समुदाय पलायन करके मालदा जा रहे थे, और कई चले भी गए थे। इसके बाद पता चला कि 24 घंटे में ही वे वापस आने लगे और उन्हें पुलिस कवर में वापस लौटे। अब समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) का कहना है कि ये पलायन बीजेपी करवा रही थी। उनका कहना है कि बीजेपी ऐसा माहौल खराब करने के लिए कर रही है।

सपा विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) ने कहा, " मुर्शिदाबाद में हिन्दू पलायन नहीं कर रहे हैं। माहौल खराब करने के लिए हिन्दूओं को बीजेपी पलायन करवा रही है। वहां बीजेपी राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है, इसलिए माहौल खराब करवा रही है।" उनका कहना है कि प्रदर्शन हिंसात्म नहीं होने चाहिए और विरोध-प्रदर्शन कानून के दायरे में होनी चाहिए।

बीजेपी जानबूझकर करवा रही पलायन


अबू आजमी (Abu Azmi) ने कहा कि मुर्शिदाबाद से हिंदू बिल्कुल भी पलायन नहीं कर रहे हैं, ये जानबूझकर करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनरल डायर के जमाने से ऐसा होता रहा है कि जहां भी विरोध प्रदर्शन होते हैं वहां हिंसा हो जाए और माहौल खराब हो जाए और उसी हिंसा के बहाने ये पूरा बल इस्तेमाल करें और बड़ी हिंसा दिखाकर प्रदर्शन के लिए सभी का हौंसला तोड़ दें। आज लोगों का घर गिरा दिया जाता है।

रॉबर्ट वाड्रा को ED ने भेजा समन, इस घोटाले में किया तलब


मुर्शिदाबाद में नए वक्फ कानून के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुआ था, लेकिन इस दौरान हिंसा हो गई थी। जिले के आसपास कई अन्य इलाकों में भी प्रदर्शन हुए थे, जहां हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें कमोबेश 3 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद हिंदू समुदाय के लोगों को कथित रूप से पलायन करते देखा गया था, लेकिन बाद में स्थानीय पुलिस का बयान आया कि उन्हें पुलिस कवर में वापस लाया जा रहा है, और माहौल में भी सुधार हो रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…

राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं

नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…

गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट

मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…