24 घण्टे ऑनलाइन

भारी बारिश, तेज बहाव, फिर भी नहीं थमा प्रशासन का सर्च, रेस्क्यू अभियान

रुद्रप्रयाग: जनपद के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा (ADM Shyam Singh Rana )…

24GhanteOnline
June 28, 2025
2 min read

रुद्रप्रयाग: जनपद के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा (ADM Shyam Singh Rana ) ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर आकर इस अभियान का नेतृत्व किया और पूरी प्रशासनिक टीम के साथ शनिवार को भी सर्च अभियान जारी रहा। इस ऑपरेशन में जनपद पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस, डीडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें सक्रिय रूप से शामिल हैं, जो घोलतीर से लेकर श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की झील तक सर्च कर रही हैं। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने पहले ही छह टीमों का गठन किया था, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है, जिससे सर्च ऑपरेशन की गति को और बढ़ाया जा सके।

सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता


शनिवार को सर्च अभियान के अंतर्गत श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के चौरास डैम क्षेत्र में एक शव मिला है। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि श्रीनगर/कीर्तिनगर डैम में मिले शव की पहचान मौली सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, पूना कुंभरिया रोड, गुजरात, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के तहत अब तक 5 शवों को खोज लिया गया है, जबकि 7 अन्य लोगों की तलाश के लिए 15 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

परिजनों ने कहा, प्रशासन से मिल रही पूरी सहायता


उदयपुर से अपने परिजनों से मिलने एवं लापता परिवारजनों को खोजने आए अनिल सोनी ने बताया कि प्रशासन से उन्हें हरसंभव सहायता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन, एसडीएम, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ आदि सभी टीमें सपोर्ट कर रही हैं। वे और उनका परिवार लगातार जनपद के वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं और प्रशासन का व्यवहार अत्यंत सहयोगपूर्ण है। उन्होंने जनपद प्रशासन सहित उत्तराखंड सरकार का आभार प्रकट किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…