13 राज्यों में फैला साइबर ठगी का जाल, 297 ठगों पर चार्जशीट
आगरा: देशभर में साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर क्राइम थाने ने करोड़ों रुपये की ठगी के मामलों में 297 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।…

आगरा: देशभर में साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर क्राइम थाने ने करोड़ों रुपये की ठगी के मामलों में 297 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस अब तक 100 से ज्यादा साइबर ठगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान साइबर ठगी के पीड़ितों की करीब 7 करोड़ रुपये की रकम वापस और फ्रीज कराने में भी सफलता मिली है। जांच में वैज्ञानिक और डिजिटल साक्ष्यों को आधार बनाया गया।
साइबर सेल और पुलिस टीमों ने आरोपियों के सिम कार्ड, मोबाइल फोन और बैंक खातों में हुए लेनदेन की जांच की। इसी आधार पर वर्ष 2025 के 176 और जनवरी से अगस्त 2026 के बीच के 121 आरोपियों समेत कुल 297 लोगों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई।
13 राज्यों तक फैला था नेटवर्क
जुलाई 2026 में पुलिस ने एक साथ 100 से ज्यादा संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 60 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा गया। जांच में गिरोह का नेटवर्क देश के 13 राज्यों तक फैला होने की बात सामने आई।
पुलिस के अनुसार, गिरोह डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी मैट्रिमोनियल प्रोफाइल और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी करता था। गिरोह पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का आरोप है।
आरोपियों के खिलाफ तकनीकी स्तर पर भी कार्रवाई की गई है। अपराध में इस्तेमाल किए गए 7,742 मोबाइल फोन के IMEI नंबर ब्लॉक किए गए हैं, जबकि ठगी और फर्जी कॉलिंग में इस्तेमाल हो रहे 1,928 संदिग्ध मोबाइल नंबर भी बंद कराए गए हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे डिजिटल अरेस्ट या किसी अनजान व्यक्ति के लालच भरे ऑफर के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टाल
आगरा। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले 'उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो' (यूपीआईटीएस) 2026 में ताजनगरी के उद्यमी अपनी व्यापारिक क्षमता और हुनर की धमक दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुख्यमंत्री…
सिकंदरा में नाले की दीवार मजदूरों पर गिरी, दो की मौत
आगरा: सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर नाला निर्माण के दौरान अचानक दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथी मजदूरों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और पुलिस को सूचना…
सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी
आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी में एक नया विवाद सामने आया है। आगरा में सपा अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव मोनिका नाज खान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल…
'यूपी राइज 2026': इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज से जॉब क्रिएटर बनेंगे आगरा के युवा
आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने के लिए मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में 'यूपी राइज 2026' कार्यक्रम का भव्य…
