24 घण्टे ऑनलाइन

सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी

आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी में एक नया विवाद सामने आया है। आगरा में सपा अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव मोनिका नाज खान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल…

24GhanteOnline
September 16, 2026
2 min read
सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी

आगरा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी में एक नया विवाद सामने आया है। आगरा में सपा अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव मोनिका नाज खान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पार्टी के महानगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर प्रताड़ना व दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए।

मोनिका नाज खान ने वीडियो में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मामले में हस्तक्षेप कर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सपा मुख्यालय पहुंचकर आत्महत्या कर लेंगी।

चरित्र पर लांछन लगाने का लगाया आरोप

मोनिका नाज खान का आरोप है कि महानगर अध्यक्ष की शह पर रोहित उर्फ नासिर नाम का व्यक्ति उनके चरित्र पर लांछन लगा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं।

वहीं, सपा के आगरा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि यदि पार्टी का कोई पदाधिकारी किसी को प्रताड़ित करता है तो मामले की जांच होगी और दोषी पाए जाने पर उसे पार्टी से बाहर किया जाएगा। उन्होंने आरोपों को पार्टी को कमजोर करने की साजिश बताया।

2021 की FIR के बाद विवाद बढ़ने का दावा

मोनिका नाज खान के मुताबिक, वर्ष 2021 में उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इस मामले में उन्होंने रोहित उर्फ नासिर के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उनका दावा है कि इसके बाद से ही आरोपी उन्हें लगातार परेशान कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब महानगर अध्यक्ष के बेटे भी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। मोनिका का कहना है कि लगातार बढ़ते विवाद और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

अखिलेश यादव से मुलाकात की कोशिश का जिक्र

मोनिका नाज खान ने बताया कि वह वर्ष 2014 में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने श्रम विभाग में सदस्य और महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को वह अपना बड़ा भाई मानती हैं और उन्हें चार बार राखी भी बांध चुकी हैं। मोनिका के मुताबिक, उन्होंने मौजूदा मामले को लेकर कई बार अखिलेश यादव से मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टाल

आगरा। ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले 'उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो' (यूपीआईटीएस) 2026 में ताजनगरी के उद्यमी अपनी व्यापारिक क्षमता और हुनर की धमक दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुख्यमंत्री…

सिकंदरा में नाले की दीवार मजदूरों पर गिरी, दो की मौत

आगरा: सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर नाला निर्माण के दौरान अचानक दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथी मजदूरों ने तत्काल राहत-बचाव शुरू किया और पुलिस को सूचना…

'यूपी राइज 2026': इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज से जॉब क्रिएटर बनेंगे आगरा के युवा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने के लिए मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में 'यूपी राइज 2026' कार्यक्रम का भव्य…

13 राज्यों में फैला साइबर ठगी का जाल, 297 ठगों पर चार्जशीट

आगरा: देशभर में साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर क्राइम थाने ने करोड़ों रुपये की ठगी के मामलों में 297 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।…