24 घण्टे ऑनलाइन

एअर इंडिया ने रद्द की 8 उड़ानें, 4 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी शामिल

अहमदाबाद में एअर इंडिया (Air India) के विमान हादसे के बाद एयरलाइनों के लिए यह सप्ताह उथल-पुथल भरा रहा। इस हादसे के बाद से तकनीकी खराबी, सुरक्षा खतरों सहित तमाम कारणों से कई उड़ानों को रद्द या फिर डायवर्ट किया गया। इस…

24GhanteOnline
June 20, 2025
2 min read

अहमदाबाद में एअर इंडिया (Air India) के विमान हादसे के बाद एयरलाइनों के लिए यह सप्ताह उथल-पुथल भरा रहा। इस हादसे के बाद से तकनीकी खराबी, सुरक्षा खतरों सहित तमाम कारणों से कई उड़ानों को रद्द या फिर डायवर्ट किया गया। इस बीच एअर इंडिया ने शुक्रवार को 8 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। इसमें 4 अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू उड़ान शामिल हैं। विमानन कंपनी ने उड़ान रद्द करने का कारण रखरखाव और परिचालन संबंधी दिया है। इस संबंध में एअर इंडिया (Air India) ने आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी है।

रद्द की गई डोमेस्टिक फ्लाइट


पुणे से दिल्ली (AI874)
अहमदाबाद से दिल्ली (AI456)
हैदराबाद से मुंबई (AI2872)
चेन्नई से मुंबई (AI571)

रद्द की गई इंटरनेशनल फ्लाइट्स


दुबई से चेन्नई (AI906)
दिल्ली से मेलबर्न (AI308)
मेलबर्न से दिल्ली (AI309)
दुबई से हैदराबाद (AI2204)

9 दिनों में 84 उड़ानें रद्द


हादसे के बाद बीते 9 दिनों में अलग-अलग कारणों से अब तक कुल 84 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। 19 जून को एअर इंडिया (Air India) और अन्य एयरलाइंस को तकनीकी और सुरक्षा कारणों से अपनी कई उड़ानें रद्द की गईं या वापस लौटानी पड़ीं। दिल्ली से वियतनाम के लिए उड़ान भर रही एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI388 (एयरबस A320 नियो), जिसमें 130 यात्री सवार थे, तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में वापस दिल्ली लौट आई। इंडिगो की गुवाहाटी से चेन्नई जा रही फ्लाइट को फ्यूल की कमी के चलते बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में 168 यात्री मौजूद थे। यहां विमान को रीफ्यूल करने के बाद वह चेन्नई के लिए पुनः उड़ान भर गई।

दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भर रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2006 को तकनीकी खराबी के कारण गुरुवार सुबह वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस उड़ान में कुल 180 लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर भी शामिल थे। स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 2696, जो हैदराबाद से तिरुपति जा रही थी, टेकऑफ के 10 मिनट बाद वापस लौट आई। एयरलाइन के मुताबिक, पायलट को संकेत मिला कि विमान के पिछले दरवाजे में कुछ समस्या है, इसलिए सुरक्षा के कारण फ्लाइट को वापस लाया गया। इस उड़ान में 80 यात्री सवार थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…