देहरादून एयरपोर्ट पर विमान में लगी आग, मची अफरा-तफरी
देहारादून: राजधानी देहरादून एयरपोर्ट (Airport) पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट पर एक विमान में आग लग गई। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया…
देहारादून: राजधानी देहरादून एयरपोर्ट (Airport) पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट पर एक विमान में आग लग गई। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया और घायलों को बचाया।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून एयरपोर्ट (Airport) पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में लैंडिंग गियर फेल होने से विमान में आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया।
उन्होंने मौके पर फंसे लोगों को बचाया। इस मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट और बाहर के कुल आठ विभागों की टीम के करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया।
आपको बता दें कि मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट फायर सर्विस एएआई, एसडीआरएफ, एम्स ऋषिकेश, राज्य स्वास्थ्य विभाग, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट समेत कई टीमें शामिल रहीं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
