Airtel ने फिर दिया करोड़ों यूजर्स को झटका! धीरे-धीरे महंगे हो रहे प्लान्स
Airtel ने एक बार फिर से यूजर्स को जोरदार झटका देते हुए मौजूदा प्लान्स में बेनिफिट्स को कम कर दिया है. पिछले साल जुलाई में कंपनी ने Unlimited 5G बूस्टर पैक्स को लॉन्च किया था लेकिन अब इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स को…
Airtel ने एक बार फिर से यूजर्स को जोरदार झटका देते हुए मौजूदा प्लान्स में बेनिफिट्स को कम कर दिया है. पिछले साल जुलाई में कंपनी ने Unlimited 5G बूस्टर पैक्स को लॉन्च किया था लेकिन अब इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स को कम कर दिया गया है. एयरटेल के अनलिमिटेड 5जी डेटा प्लान्स की कीमत 51 रुपए, 101 रुपए और 151 रुपए है, चलिए आपको बताते हैं कि अब तक इस प्लान्स के साथ क्या मिलता था और अब बेनिफिट्स कम होने के बाद आपको क्या मिलेगा?
कंपनियां बिना कीमत बढ़ाए प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स को कम कर, प्लान्स को महंगे करती जा रही हैं. प्रतिदिन 1GB और प्रतिदिन 1.5GB वाले प्लान्स का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स UL 5G ऐड-ऑन का इस्तेमाल कर अनलिमिटेड 5G डेटा में अपग्रेड कर सकते हैं. अभी, एयरटेल यूज़र्स जिनके पास डेली 2GB या उससे ज्यादा डेटा वाला प्लान है उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिल रहा है.
लॉन्च के वक्त कंपनी 51 रुपए वाले प्लान के साथ 3 जीबी, 101 रुपए वाले प्लान के साथ 6 जीबी और 151 रुपए वाले प्लान के साथ 9 जीबी एडिशनल डेटा ऑफर करती है, ये तीनों ही प्लान्स आपके मौजूदा प्लान जितनी वैलिडिटी ऑफर करते हैं. यहां एक बात जो ध्यान देने वाली है वह यह है कि अनलिमिटेड 5जी डेटा आपके मौजूदा प्लान में मिलने वाले डेटा से अलग है और इसे केवल कंपनी के 5जी नेटवर्क में ही इस्तेमाल किया जा सकता है. 1 जीबी या फिर 1.5 जीबी प्रतिदिन वाला प्लान चलाते हैं और अगर आप Airtel के 51 रुपए, 101 रुपए और 151 रुपए वाले प्लान को चुनते हैं तो आपको भी अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलेगा.
Airtel 51 Plan
51 रुपए वाले प्लान के साथ पहले कंपनी की तरफ से 3 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता था लेकिन अब ये प्लान आपको 1 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करेगा. 101 रुपए वाले प्लान के साथ पहले 6 जीबी डेटा मिलता था लेकिन अब ये प्लान 2 जीबी डेटा ऑफर करेगा. 151 रुपए वाले प्लान के साथ 9 जीबी डेटा के बजाय अब ये प्लान 3 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा. ये ऐड-ऑन पैक्स केवल उन्हीं यूजर्स को नजर आ रहे हैं जो एलिजिबल बेस प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
