Airtel का जबरदस्त ऑफर! Jio से सस्ता 1.5GB डेली डेटा प्लान लॉन्च
Airtel और रिलायंस जियो, दोनों ही कंपनियों की सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपको रिचार्ज से पहले इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर कौन सी कंपनी 1.5GB Daily Data वाला सस्ता प्लान देती है? हम दोनों ही कंपनियों के 84 दिन…
Airtel और रिलायंस जियो, दोनों ही कंपनियों की सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपको रिचार्ज से पहले इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर कौन सी कंपनी 1.5GB Daily Data वाला सस्ता प्लान देती है? हम दोनों ही कंपनियों के 84 दिन की वैलिडिटी वाले 1.5 जीबी डेली डेटा प्लान्स की तुलना करने वाले हैं.
Airtel 859 Plan Details
859 रुपए वाले Airtel प्रीपेड प्लान के साथ हर रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं. ये प्लान स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून, Perplexity Pro AI और रिवॉर्ड्स मिनी सब्सक्रिप्शन जैसे कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी ऑफर करता है. एयरटेल के 1.5 जीबी डेली डेटा वाले इस प्लान के साथ भी 84 दिन की वैधता दी जाती है.
Jio 889 Plan Details
889 रुपए वाले रिलायंस जियो प्रीपेड प्लान के साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है. 84 दिन की वैधता वाले इस प्लान के साथ ये प्लान कुल 126 जीबी डेटा ऑफर करता है. जियो प्लान के साथ भी कुछ अतिरिक्त फायदे दिए जाते हैं जैसे कि जियो सावन प्रो, जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस दिया जाता है.
अंतर
ऊपर बताए गए प्लान्स एक समान डेटा, कॉलिंग, एसएमएस और वैलिडिटी ऑफर करते हैं, केवल एडिशनल बेनिफिट्स में आप लोगों को अंतर देखने को मिलेगा. दोनों ही कंपनियों के 84 दिन की वैलिडिटी वाले 1.5 जीबी डेली डेटा प्लान की कीमत में 30 रुपए का अंतर है, अब ऐसे में आपको ये डिसाइड करना है कि अगर आपके एरिया में एयरटेल कंपनी का नेटवर्क बढ़िया है तो आप एयरटेल प्लान को चुन सकते हैं.
अगर Airtel कंपनी का नेटवर्क आपके एरिया में मजबूत नहीं है तो फिर आपको 30 रुपए ज्यादा खर्च कर जियो प्लान को चुन लेना चाहिए. अगर आपको एआई बेनिफिट चाहिए तो एयरटेल कंपनी का प्लान आपको पसंद आ सकता है, ये प्लान कम कीमत में एआई की वजह से यूजर्स को पसंद आ रहा है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
