अजित पवार के निधन से समर्थक का दिल टूटा, हार्ट अटैक से मौत
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के निधन के बाद उनके कट्टर समर्थक माने जा रहे एक अन्य नेता की मौत हो गई है। अजित पवार (Ajit Pawar) के बारामती में प्लेन…
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के निधन के बाद उनके कट्टर समर्थक माने जा रहे एक अन्य नेता की मौत हो गई है। अजित पवार (Ajit Pawar) के बारामती में प्लेन हादसे के बाद से ही वह खासे सदमे में थे और उनकी तबीयत खराब हो गई थी।
अजित पवार (Ajit Pawar) के कट्टर समर्थक रहे 63 साल के सुदाम बोडके का आज शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अपने नेता के असामयिक के निधन की खबर सुनने के बाद से वह गहरे सदमे में चले गए थे, और इस वजह से उनकी तबीयत भी अचानक खराब हो गई।
सुदाम बोडके महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी तालुका अंतर्गत ढकांबे गांव के रहने वाले थे। परिजनों का कहना है कि प्लेन हादसे की खबर सुनने के बाद से ही वह काफी असहज और बेचैन महसूस कर रहे थे। फिर कुछ ही देर में उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया, और इस वजह से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
बारामती में बुधवार सुबह हुए प्लेन हादसे में अजित पवार (Ajit Pawar) का निधन हो गया। उनके साथ प्लेन में सवार उनके अंगरक्षक विदीप जाधव, पायलट सुमित कपूर, सह-पायलट शाम्भवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हो गई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप
मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…
राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं
नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…
गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट
मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…
महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…
