24 घण्टे ऑनलाइन

जुकाम में फायदेमंद है ये काढ़ा, जानें बनाने का तरीका

आज हम आपको एक ऐसे काढ़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी सेहत पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा, साथ ही आप कई बीमारियों से महफूज भी रहेंगे। अजवाइन (Ajwain) का काढ़ा आपको सर्दी, जुकान, मुंह और कान की कई…

24GhanteOnline
January 31, 2026
2 min read

आज हम आपको एक ऐसे काढ़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी सेहत पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा, साथ ही आप कई बीमारियों से महफूज भी रहेंगे। अजवाइन (Ajwain) का काढ़ा आपको सर्दी, जुकान, मुंह और कान की कई बीमारियों से महफूज रखेगा।

अजवाइन (Ajwain) में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस, आयोडीन, कोबाल्ट और मैंगनीज जैसे खनिज पदार्थ भी पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं।

अजवाइन (Ajwain) के काढ़े में एंटी-पैरासेटिक, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद हैं। यह काढ़ा पेट की परेशानियों जैसे पेट दर्द, अपच, गैस, एसिडिट को दूर करने में मददगार है। यह काढ़ा फेफड़ों की सफाई भी करता है। यह काढ़ा सांस की परेशानी को दूर करता है, साथ ही गठिया के रोगियों के लिए फायदेमंद है। इस काढ़े के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।


  • 1 चम्मच अजवाइन

  • 1 चम्मच हल्दी

  • 1 चम्मच शहद

  • 1 चुटकी काला नमक

  • 1 नींबू या फिर 1 चम्मच सेब का सिरका

  • 1/2 पानी


अजवाइन का काढ़ा बनाने की विधि


सबसे पहले एक बर्तन में दो कप पानी लें और उसे उबालने के लिए रख दें। इसके बाद उसमें हल्दी और अजवाइन को डाल दें, फिर पानी को तब तक उबलने दें,जब तक पानी उबल कर एक कप नहीं बच जाए। इसके बाद उसे 1 गिलास में छान लें, और उसमें नींबू का रस या सेब का सिरका, काला नमक और शहद को मिला लें। अब अजवाइन से बने इस काढ़े का घूंट-घूंट करके पिए। ये काढ़ा आपका इम्यून सिस्टम इम्प्रूव करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…