डिलीवरी के बाद मां और बच्चे के लिए सेहतमंद होता है ये लड्डू
प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे के साथ ही मां को अच्छी खासी देखभाल की जरूरत पड़ती है। कयोंकि मां के मजबूत होने के साथ ही बच्चे के भी अच्छे स्वास्थ्य के बारे में सोचा जा सकता है। सर्दियों में मौसम में अगर किसी महिला को डिलीवरी…
प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे के साथ ही मां को अच्छी खासी देखभाल की जरूरत पड़ती है। कयोंकि मां के मजबूत होने के साथ ही बच्चे के भी अच्छे स्वास्थ्य के बारे में सोचा जा सकता है। सर्दियों में मौसम में अगर किसी महिला को डिलीवरी हुई है तो जरूरी है कि उसकी अच्छे से देखभाल की जाए। जिससे कि सर्दी-खांसी परेशाना ना करें। अजवाइन डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है। साथ ही गोंद ताकत देने का काम करता है। तो चलिए जानें घरों में बनने वाले अजवाइन (Ajwain Laddu) और गोंद के लड्डू बनाने की रेसिपी।
डिलीवरी के बाद मां और बच्चे को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो इस तरह के लड्डू बनाना अच्छा होता है।
अजवाइन के ल़ड्डू (Ajwain Laddu) बनाने के लिए सामग्री
एक किलो अजवाइन पिसी हुई, डेढ किलो गेंहू का आटा, 250 ग्राम गोंद, सूखा नारियल छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, चीनी या गुड़, आवश्यकतानुसार देसी घी।
अजवाइन के लड्डू (Ajwain Laddu) बनाने का तरीका
सबसे पहले कढाही मे एक बड़ा चम्मच देसी घी डाल कर गर्म करें। इसमें गोंद डालकर भून लें। एक अलग बर्तन में निकालकर किनारे रख दें। अब इस गोंद को गर्मागर्म पीस लें।
अब एक कढाही को गैस पर गर्म कर उसमें घी डालें। फिर गेंहू के आटे को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब इस आटे से भूनने की महक आने लगे तो आंच से उतारकर इसमें पिसा हुआ गोंद और घिसा हुआ नारियल डालें।
अब इसमे मिश्रण में अजवाइन पिसी हुई मिला लें। ठंडा होने पर इसमें चीनी या गुड़ को मिलाकर लड्डू बनाएं।
अगर लड्डू बनने में दिक्कत हो रही हो तो हाथों पर देसी घी को लगाकर फिर लड्डू बांधे। आसानी से सारे लड्डू बंध जाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
