मौसम फिर लेगा करवट! दिल्ली-UP में बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा
उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। यहां कभी कोहरा, कभी बारिश तो कभी शीतलहर से लोग जूझ रहे हैं। ठंड का प्रकोप अचानक बढ़ जाता है, तो तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम में गर्माहट पैदा हो जाती है। बीते दो दिनों से मैदानी…
उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। यहां कभी कोहरा, कभी बारिश तो कभी शीतलहर से लोग जूझ रहे हैं। ठंड का प्रकोप अचानक बढ़ जाता है, तो तापमान में बढ़ोतरी के साथ मौसम में गर्माहट पैदा हो जाती है। बीते दो दिनों से मैदानी इलाकों में दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। लेकिन एक बार फिर से मौसम विभाग ने गड़बड़ी की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश (Rain) से मौसम बिगड़ सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा 22 जनवरी को राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश (Rain) की संभावना है। 23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
दिल्ली में आंधी और बारिश (Rain)
दिल्ली में मौसम में हो रहे बदलाव से लोग खासे परेशान हैं। बीत दिनों से वह कोहरा, शीतलहर, बारिश और सर्दी का सामना कर रहे हैं। बदलते मौसम से लोग बीमार हो रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अब एक बार फिर से दिल्लीवासी बारिश और आंधी का सामना करने के लिए तैयार हो जाएं। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।
विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बारिश होगी, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान 11 व अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को आसमान में सामान्यत बादल छाए रहेंगे तथा हल्की वर्षा होने की संभावना है।
घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, 24 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। 22 और 24 जनवरी को बिहार के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।
इजरायल में आतंकी हमला! हमलावर ने 4 लोगों को मारा चाकू, पुलिस की गोलीबारी में ढेर
23 जनवरी को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। 22 से 24 जनवरी को राजस्थान और ओडिशा में, 24 से 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 22-26 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
