• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इजरायल में आतंकी हमला! हमलावर ने 4 लोगों को मारा चाकू, पुलिस की गोलीबारी में ढेर

Writer D by Writer D
22/01/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Terrorist Attack in Israel

Terrorist Attack in Israel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेल अवीव। इजरायल के तेल अवीव में आतंकी हमला (Terrorist Attack) हुआ है। एक आतंकवादी ने यहां चाकू से हमला कर 4 लोगों को घायल कर दिया है। इजरायली पुलिस के मुताबिक हमले को अंजाम देने वाला आतंकी अब्देल अजीज कद्दी मोरक्को का नागरिक है। उसके पास अमेरिकी ग्रीन कार्ड भी है। हालांकि, हमले को अंजाम देने के बाद इजरायली पुलिस ने आतंकी को ढेर कर दिया है। हमलावर के पास से एक ID भी बरामद हुई है।

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के अधिकारियों ने बताया कि आतंकी (Terrorist) अब्देल अजीज को इजरायल में एंट्री करते समय सुरक्षाकर्मियों ने रोका था, लेकिन बाद में उसे प्रवेश दे दिया गया। अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि शक के बाद भी उसे एंट्री क्यों दी गई। आतंकी 18 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर इजराइल में दाखिल हुआ था। तीन दिनों के अंदर इजरायल में यह दूसरा आतंकी हमला है, जिसमें हमलावर ने आम लोगों पर चाकूबाजी की है।

इजरायल की एंबुलेंस सेवा मैगन डेविड एडोम ने बताया कि हमला तेल अवीव के नाहलात बिन्यामिन में हुआ। चाकूबाजी में घायल हुए 4 लोगों में दो युवकों की उम्र 24 और 28 साल है तो वहीं, दो अन्य लोगों की उम्र 24 और 59 साल है।

गृह मंत्री मोशे अर्बेल ने बताया कि अब्देल अजीज जब बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरा था, तब इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे एक खतरा माना था। उसे प्रवेश से रोकने की मांग करते हुए पूछताछ के लिए सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया था। लेकिन इस बात का दुख है कि सुरक्षा अधिकारियों ने उसे इजरायल में प्रवेश करने की इजाजत दे दी।

गहरी खाई में गिरा फलों से लदा ट्रक, 10 लोगों की मौके पर मौत

शिन बेट के अधिकारियों ने बताया कि इजराइल में प्रवेश करने पर उसका सुरक्षा मूल्यांकन किया गया, जिसमें पूछताछ के साथ-साथ अतिरिक्त जांच भी शामिल थी। अंत में यह फैसला लिया गया कि जांच के दौरान सुरक्षा कारणों से उसके प्रवेश को रोकने का कोई सबूत नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले तीन लोगों को चाकू मारा। घटना के बाद लोग वहां से भागने लगे, लेकिन आतंकी ने भागते हुए लोगों में से भी एक शख्स को चाकू मार दिया। इस तरह इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। हालांकि, इससे पहले की वह किसी और को निशाना बना पाता, इजरायल की पुलिस ने उसे मार गिराया।

Tags: international NewsTerrorist attack
Previous Post

गहरी खाई में गिरा फलों से लदा ट्रक, 10 लोगों की मौके पर मौत

Next Post

मौसम फिर लेगा करवट! दिल्ली-UP में बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Indian pilgrim drowns in Tehla Pokhari, Janakpurdham.
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के जनकपुरधाम में तेहला पोखरी में डूबा भारतीय श्रद्धालु, मौत

05/08/2026
Attack on cargo ship in Oman
अंतर्राष्ट्रीय

पीस टॉक के बीच समंदर में धमाका! ओमान के पास कार्गो जहाज पर हमला

04/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
20 Iraqi fighters killed in US-Saudi military strike.
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी और सऊदी सेना के हमले में मारे गए 20 इराकी लड़ाके

29/07/2026
Earthquake
Main Slider

जापान में फिर प्रकृति का कहर! 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट

28/07/2026
Next Post
Rain

मौसम फिर लेगा करवट! दिल्ली-UP में बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सुनियोजित विकास के लिए गठित होगा शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण

24/06/2024
sunil gavaskar

सुनील गावस्कर ने विराट की कप्तानी वाली टीम को बताया, भारत की बेस्ट टेस्ट टीम

23/08/2020

विद्युत जामवाल खास अंदाज में लेंगे गर्लफ्रेंड संग सात फेरे, शेयर किया वेडिंग प्लान

09/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version