24 घण्टे ऑनलाइन

कॉफी स्क्रब के आगे फेल हैं सभी फेसपैक्स

खूबसूरत और दमकता हुआ चेहरा हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए आप पार्लर में हर महीने हज़ारों पैसे खर्च करते होंगे। यहां तक कि कई लोग चेहरे को बेदाग़ बनाने के लिए महंगे लेज़र ट्रीटमेंट का भी सहारा लेते हैं। हालांकि…

24GhanteOnline
June 20, 2026
2 min read

खूबसूरत और दमकता हुआ चेहरा हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए आप पार्लर में हर महीने हज़ारों पैसे खर्च करते होंगे। यहां तक कि कई लोग चेहरे को बेदाग़ बनाने के लिए महंगे लेज़र ट्रीटमेंट का भी सहारा लेते हैं। हालांकि इसमें ज़्यादा पैसे भी खर्च होते हैं और साथ ही साइड-इफेक्ट्स का ख़तरा भी रहता है।

ऐसे में कुछ उपाय ऐसे भी हैं जिनसे आप बिना ज़्यादा पैसे खर्च किए चेहरे पर निखार पा सकती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही ब्यूटी सीक्रेट के बारे में जिससे आपका चेहरा खूबसूरत और दमकता हुआ दिखेगा और साथ ही ज़्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे।

ये सीक्रेट छिपा है कॉफी (Coffee) में। आप शायद ही कॉफी के गुणों के बारे में जानती हों। कॉफी पीने में जितना मज़ा आता है उतने ही इसके त्वचा पर फायदें हैं। चेहरे पर अगर आप कॉफी इस्तेमाल करती हैं तो ये आपको ब्यूटी पॉर्लर के फैशियल से भी बेहतर निखार दे सकता है। साथ ही कॉफी में एंटी एजिंग एजेंट भी पाए जाते हैं इसलिए इसके लंबे समय तक इस्तेमाल से आपकी त्वचा ज़्यादा उम्र तक खूबसूरत रहेगी।

कॉफी स्क्रब (coffee scrub)


चेहरे पर निखार लाने के लिए कॉफी बेहद फायदेमंद है। इसके साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं। आपके चेहरे पर कैसे भी दाग-धब्बे हों, कॉफी फैशियल इनसे छुटकारा दिला सकता है। ये आपके चेहरे को बिल्कुल बेदाग़ और रिफ्रेश कर देता है। कॉफी चेहरे से डेड स्किन हटाने का काम करती है, जिससे त्वचा मुलायम हो जाती है और चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है।

ऐसे बनाएं कॉफी स्क्रब (coffee scrub)



  • एक कटोरी में एक छोटा चम्मच कॉफी पाउडर लें।

  • अब इसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिला लें। चावल का आटा आपको मार्केट में भी मिल सकता है या फिर आप थोड़े से चावल मिक्सी में पीस सकती हैं।

  • अब इसमें 2 छोटे चम्मच कच्चा दूध, एक छोटा चम्मच नींबू का रस और एक छोटा चम्मच शहद भी मिला लें।

  • फिर इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर स्क्रब करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…