स्वाद और सेहत से भरपूर है ये चटपटी चाट, जानें बनाने का तरीका
बादाम और सेब का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। क्योंकि दोनों ही चीजो में कई पोषक तत्व होते हैं और ये गुणों से भरपूर होते हैं। जरा सोचिए अगर इन दोनों को मिलाकर कुछ बनाया जाए, तो कैसा रहेगा। जी हाँ, बादाम…
बादाम और सेब का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। क्योंकि दोनों ही चीजो में कई पोषक तत्व होते हैं और ये गुणों से भरपूर होते हैं। जरा सोचिए अगर इन दोनों को मिलाकर कुछ बनाया जाए, तो कैसा रहेगा। जी हाँ, बादाम और सेब को मिलाकर एक अच्छी हेल्दी डिश बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको बादाम-सेब की चाट (Almond-Apple Chaat) बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।
बादाम-सेब की चाट (Almond-Apple Chaat) बनाने की सामग्री :
- एक छोटी कटोरी बादाम
- एक हरा सेब
- एक लाल सेब
- चुटकीभर काला नमक
- पुदीने की 4-5 पत्तियां
- एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच नींबू का रस
बादाम-सेब की चाट (Almond-Apple Chaat) बनाने की विधि :
- सबसे पहले हरे और लाल दोनों तरह के सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक कटोरी में बादाम, कटे हुए हरे और लाल सेब, ऑलिव ऑयल और काला नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
- तैयार है बादाम सेब चाट। ऊपर से पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सर्व करें।
- आप चाहें तो चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
- भिगोए हुए बादाम का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
