24 घण्टे ऑनलाइन

डायबिटीज में रामबाण है आवले का सेवन

आंवला (Amla) का सेवन करना शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद है। आंवले में भरपूर मात्रा में एंटी ओक्सिडेंट पाया जाता है। आंवले (Amla) में पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स ऐ,बी, सी आदि मात्रा में…

24GhanteOnline
August 25, 2026
2 min read
डायबिटीज में रामबाण है आवले का सेवन

आंवला (Amla) का सेवन करना शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद है। आंवले में भरपूर मात्रा में एंटी ओक्सिडेंट पाया जाता है। आंवले (Amla) में पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स ऐ,बी, सी आदि मात्रा में पाई. जाती है। आंवले के बारे में कितना भी कहा जाये बहुत कम है। यह 100 रोगों की एक दवा है जिसके सेवन से हर समस्या का इलाज सम्भव हो जाता है। तो आइये जानते है इस बारे में...

# आँखों के लिए


आंवला का रस आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आंवला आँखों की द्रष्टि को बढ़ता है। यह आँखों के दर्द में भी काफी फायदा मिलता है। आँवला आँखों में जलन और खुजली से राहत प्रदान करता है।

# मधुमय रोगियों के लिए


आंवला शरीर में हारमोंस को सुद्रढ़ करता है और खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है। आंवले के रस में शहद मिलाकर लेने से मधुमय रोगियों को बहुत फायदा मिलता है।

# हड्डियों के लिए


आंवले के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है और साथ ही वह ताकतवर बनती है। आंवले के सेवन से जोड़ो का दर्द में भी आराम मिलता है।

# तनाव से छुट्टी


आंवले के सेवन से तनाव में आराम मिलता है। अच्छी नींद आती है। इसके तेल को सिर में लगाने से सिर ठंडा रखता है और राहत देता है।

# नकसीर के लिए


नकसीर आने पर आंवले का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से नाक से खून आने पर आराम मिलता है।

# मुंहासे मिटाए


आंवला नैचुरल ब्लड प्यूरिफायर है। इसके पेस्ट को चेहरे पर लगाने से मुंहासे और दाग-धब्बो से छुटकारा मिलता है।

# बालों की जड़े मजबूत


आजकल उम्र से पहले बालों का सफेद होना आम बात है। इसके लिए आंवला बहुत गुणकारी है। इससे बालों को नैचुरल पोषण मिलता है और बालों की जडे मजबूत होती हैं। आंवले और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिला लें। इसे बालों की जड़ों पर 20-30 मिनट के लिए लगाएं और बाद में बाल धो लें। इसके अलावा रोजाना अपनी डाइट में आंवले का रस शामिल करें।

# वजन घटाएं


आवले के सेवन से शरीर से अतिरिक्त चर्बी कम होनी शुरू हो जाती है। इससे वजन घटता है और सेहत से जुडी बाकी परेशानिया भी दूर हो जाती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…