बड़ी से बड़ी मुसीबत भी ऐसे व्यक्ति के आगे हो जाती है चकनाचूर
आचार्य चाणक्य (Chanakya) की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद…
आचार्य चाणक्य (Chanakya) की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार उस व्यक्ति पर आधारित है जो अपनी गलतियों से खुद ही लड़ता है।
आचार्य चाणक्य (Chanakya) के इस कथन का अर्थ है कि जो व्यक्ति अपनी गलतियों से खुद ही सीख जाता है उसे कोई दूसरा कभी भी हरा नहीं सकता। कई बार ऐसा होता है हम लोग अंजाने में या फिर जानबूझकर गलती कर देते हैं। जिन लोगों को अपनी गलतियों का अहसास खुद हो जाता है उसका कोई भी फायदा नहीं उठा सकता।
ये कहे कि उस व्यक्ति के मने में कोई भी दूसरा किसी भी तरह की शंका पैदा या उसे किसी के खिलाफ नहीं कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे अपनी गलती का अहसास खुद ही हुआ है। ऐसा व्यक्ति मन का बहुत मजबूत होता है और अपनी गलतियों को मानने और उसका सामना करने की उसमें हिम्मत होती है।
वहीं दूसरी ओर जिन व्यक्तियों को अपनी गलतियों का एहसास नहीं होता उन्हें समझा पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा व्यक्ति सिर्फ और सिर्फ अपनी धुन में ही चलता है। उसे किसी की बात सुनना या समझना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। ऐसा व्यक्ति सिर्फ ऊपरी तौर पर मजबूत होता है और मन का बहुत ही कच्चा। यहां तक कि वो किसी के भी बहकावे में आसानी से आ जाता है। कई बार तो इतनी बड़ी गलतियां भी कर देता है उसका साथ देने के लिए कोई भी उसका अपना तक नहीं होता।
ऐसे व्यक्ति को कोई भी आसानी से हरा सकता है। वहीं दूसरी ओर जो व्यक्ति अपनी गलती का एहसास खुद करता है उसे हरा पाना किसी के बस की बात नहीं है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
