उत्तराखंड में भूजल रिचार्ज पर बनेगी नई नीति, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड में भूजल संरक्षण और नदियों के पुनर्जीवीकरण को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन (Anand Bardhan) ने स्प्रिंग एंड रिवर रेज्युविनेशन अथॉरिटी (SARRA) की उच्च स्तरीय…

देहरादून। उत्तराखंड में भूजल संरक्षण और नदियों के पुनर्जीवीकरण को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन (Anand Bardhan) ने स्प्रिंग एंड रिवर रेज्युविनेशन अथॉरिटी (SARRA) की उच्च स्तरीय समिति की बैठक में भूजल रिचार्ज को प्रभावी बनाने के लिए नई नीति तैयार करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि सारा (SARRA) गैर-सरकारी संस्थाओं और आवासीय सोसाइटियों में वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भूजल रिचार्ज नीति तैयार करे, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण और भूजल स्तर में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने राज्य के पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व वाले धारे-नौलों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन पर भी विशेष जोर दिया। इसके लिए सभी जिलों को जीर्णोद्धार से संबंधित प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में नदियों के पुनर्जीवीकरण का कार्य लगातार जारी है। इस दिशा में एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जल्द तैयार की जाए, ताकि सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन तय मानकों के अनुरूप हो सके। उन्होंने ‘एक जनपद-एक नदी’ परियोजना के तहत प्राप्त प्रस्तावों पर शीघ्र कार्य शुरू करने तथा बड़े प्रोजेक्ट्स को विभिन्न विभागों के समन्वय (कन्वर्जेंस) से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान सारा के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 86 परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें उत्तरकाशी, नैनीताल और टिहरी जनपदों की 16 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।
बैठक में प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव दिलीप जावलकर, रणवीर सिंह चौहान, सी. रविशंकर, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
