मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शहरी विकास विभाग को राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को स्वच्छ, सुरक्षित पेयजल युक्त, जलवायु-अनुकूल और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शहरी विकास विभाग को राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को स्वच्छ, सुरक्षित पेयजल युक्त, जलवायु-अनुकूल और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस और पेयजल गुणवत्ता की निगरानी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
मंगलवार को सचिवालय में शहरी विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी शहरी निकायों में स्रोत स्तर पर कचरे का 100 प्रतिशत पृथक्करण और वैज्ञानिक कचरा प्रसंस्करण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुराने डंपिंग स्थलों के सुधार (रीमेडिएशन) कार्य में तेजी लाकर उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग के विजन के अनुरूप सभी शहरी स्थानीय निकायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए नगर निकायों की संस्थागत क्षमता को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और अनुभाग अधिकारियों के लिए देश और विदेश के बेहतर ढंग से प्रबंधित शहरों के एक्सपोजर विजिट आयोजित करने की आवश्यकता बताई, ताकि वहां की सफल व्यवस्थाओं को उत्तराखंड के शहरों में भी लागू किया जा सके।
उन्होंने सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल स्रोतों के साथ-साथ पेयजल पाइपलाइन के अंतिम छोर तक वॉटर क्वालिटी सेंसर लगाने के निर्देश दिए, जिससे पानी की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा सके।
मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी विकास के क्षेत्र में डिजिटल गवर्नेंस को तेजी से लागू करना समय की जरूरत है। उन्होंने सभी शहरी स्थानीय निकायों को जल्द से जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में शहरी विकास सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव अभिषेक रुहेला सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
