24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

देहरादून। प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की उपलब्धता तथा कीमतों को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के…

24GhanteOnline
May 29, 2026
2 min read

देहरादून। प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की उपलब्धता तथा कीमतों को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आमजन को आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने और बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने आयुक्त खाद्य बी.एल. राणा से प्रदेश में दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और उनकी मौजूदा कीमतों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी तथा अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य स्थिति की नियमित एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग नियमित निरीक्षण अभियान चलाएं तथा बाजारों, गोदामों और थोक विक्रेताओं की निरंतर जांच सुनिश्चित करें, जिससे बाजार में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने (Anand Bardhan) कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को राहत देने और बाजार व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही सभी जनपदों, विशेष रूप से चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डॉ. एम.एस. विसेन, रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर सी.एम. घिल्डियाल और उपायुक्त निधि रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…