श्रावण कांवड़ मेले की तैयारियों का मंडलायुक्त ने लिया जायजा
पौड़ी। श्रावण मास कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप (Anand Swaroop) ने नीलकंठ महादेव मंदिर पैदल यात्रा मार्ग का स्थलीय…
पौड़ी। श्रावण मास कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप (Anand Swaroop) ने नीलकंठ महादेव मंदिर पैदल यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
मंडलायुक्त (Anand Swaroop) ने पैदल यात्रा मार्ग, मंदिर परिसर और आसपास विकसित की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन और आवश्यक सुविधाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करें।
उन्होंने यात्रा मार्ग पर पेयजल, शौचालय, पार्किंग, सोलर लाइट, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, आपदा प्रबंधन तथा साफ-सफाई समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 15 जुलाई से पहले सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
मंडलायुक्त (Anand Swaroop) ने जिला पंचायत को स्वच्छता व्यवस्था में गुणवत्ता लाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने वन विभाग को पैदल मार्ग पर स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, जबकि स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त चिकित्सा दल, एंबुलेंस, दवाइयों और आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अभिषेक वर्मा, निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी, लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता साहब सिंह सैनी, तहसीलदार वैभव जोशी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
