ला रहा है 200MP कैमरा के साथ नया iPhone, जानें कब होगा लॉन्च
iPhone का कैमरा हमेशा से ही शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ लोगों के दिलों पर राज करता आया है और अब एक नए इन्वेस्टर नोट से इस बात का संकेत मिला है कि Apple अब फोटोग्राफी में अब तक की सबसे बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है.…

iPhone का कैमरा हमेशा से ही शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ लोगों के दिलों पर राज करता आया है और अब एक नए इन्वेस्टर नोट से इस बात का संकेत मिला है कि Apple अब फोटोग्राफी में अब तक की सबसे बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि कंपनी 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाले नए आईफोन पर काम कर रही है लेकिन इसके लिए यूजर्स को कुछ और साल इंतजार करना पड़ सकता है. इन्वेस्टमेंट बैंक मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple 2028 में iPhone लाइनअप में 200MP कैमरा वाला फोन लाने की तैयारी कर रहा है.
यह पहली बार नहीं है जब ऐसी इस तरह की चर्चा हुई है. पिछले साल, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी इस बात का दावा किया था कि कंपनी भविष्य में 200MP कैमरा सेंसर वाले iPhone के लिए इंटरनल टेस्टिंग कर रही है. मॉर्गन स्टेनली के नोट में अब टाइमफ्रेम की जानकारी दी गई है जबकि पिछले साल तक इस बात की जानकारी नहीं थी कि आखिर 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला आईफोन कब तक उतारा जा सकता है?
क्या iPhone 18 Series में भी मिलेगा 200MP Camera?
Apple iPhone के सभी रियर कैमरा फिलहाल 48MP सेंसर के साथ आते हैं, जिसमें मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल हैं. 12MP से 48MP में बदलाव मेन कैमरे से शुरू हुआ और बाद में इसे दूसरे लेंस तक बढ़ाया गया, जिससे Apple को पिक्सल बाइनिंग जैसे कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी फीचर्स के साथ ज्यादा डिटेल को बैलेंस करने में मदद मिली. नई रिपोर्ट के आधार पर, उम्मीद है कि Apple अगली कुछ जेनरेशन के लिए मौजूदा मेगापिक्सल काउंट के साथ ही रहेगा, जिसमें iPhone 18 लाइनअप शामिल है.
रिपोर्ट से एक दिलचस्प बात भी सामने आई है जिसे सबसे पहले Apple Insider ने स्पॉट किया है और वो बात ये है कि सैमसंग एक बड़ा रोल निभा सकती है. मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि 2028 में आने वाले iPhones के लिए 200MP सेंसर सैमसंग सप्लाई करेगा, भले ही Apple और Samsung स्मार्टफोन मार्केट में लंबे समय से एक-दूसरे से मुकाबला करते रहे हैं. ऐसे में ये पार्टनरशिप कोई अनोखी बात नहीं है, क्योंकि सैमसंग पहले से ही Apple डिवाइस के लिए कई जरूरी कंपोनेंट सप्लाई करता रहा है. रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि सैमसंग इन कैमरा सेंसर को ऑस्टिन, टेक्सास में अपनी फैसिलिटी में बना सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
