14 साल बाद Samsung का छिना सिंहासन! इस कंपनी ने जमाया नंबर 1 की कुर्सी पर ‘कब्जा’
14 साल में पहली बार हुआ है जब किसी अमेरिकी कंपनी ने कोरियन कॉम्पिटिटर को पीछे छोड़ दिया है. 2025 में iPhone 17 Series की जबरदस्त डिमांड की वजह से Apple ने Samsung को पछाड़ टॉप स्मार्टफोन ब्रैंड की कुर्सी पर ‘कब्जा’ जमा…

14 साल में पहली बार हुआ है जब किसी अमेरिकी कंपनी ने कोरियन कॉम्पिटिटर को पीछे छोड़ दिया है. 2025 में iPhone 17 Series की जबरदस्त डिमांड की वजह से Apple ने Samsung को पछाड़ टॉप स्मार्टफोन ब्रैंड की कुर्सी पर ‘कब्जा’ जमा लिया है. काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, टॉप 5 ब्रैंड्स में ऐपल ने साल-दर-साल सबसे ज्यादा ग्रोथ देखी है और अब आलम ये है कि कंपनी के पास 20 फीसदी ग्लोबल मार्केट शेयर है.
Apple ने Samsung को पछाड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने साल-दर-साल 10 फीसदी की बढ़त दर्ज की है और इसका क्रेडिट काफी हद तक सितंबर 2025 में लॉन्च हुई iPhone 17 Series को जाता है. इस सीरीज की सफलता के साथ-साथ भारत, जापान और साउथ-ईस्ट एशिया जैसे मार्केट में iPhone 16 को भी लोगों ने खूब पसंद किया. iPhone 16 पिछले साल भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन भी रहा.
2025 की आखिरी तिमाही में, Apple ने अपना अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही शेयर हासिल किया, जो ग्लोबल शिपमेंट का एक-चौथाई हिस्सा था जबकि Samsung दूसरे नंबर पर रहा. हालांकि, Apple को प्रीमियम डिवाइस की डिमांड बढ़ने से भी फायदा हुआ है, कंपनी का ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट 2 फीसदी बढ़ा है. दिलचस्प बात यह है कि कुछ महीने पहले Apple के Samsung को टॉप स्पॉट से हटाने का अनुमान लगाया गया था.
दूसरे पायदान पर है ये कंपनी
Samsung का मार्केट शेयर कथित तौर पर 19 फीसदी था, कंपनी ने मिड रेंज सेगमेंट में A सीरीज़ और प्रीमियम सेगमेंट में गैलेक्सी S25 सीरीज के साथ गैलेक्सी Z फोल्ड 7 की वजह से साल-दर-साल 5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है. हालांकि, कंपनी को लैटिन अमेरिका और वेस्टर्न यूरोप में दबाव का सामना करना पड़ा.
तीसरे-चौथे और पांचवे पर कौन?
इन दोनों ही कंपनियों के अलावा अगर टॉप 5 की बात करें तो, Xiaomi के पास 13 फीसदी मार्केट शेयर है, कंपनी ने अपनी प्रीमियमाइज़ेशन स्ट्रैटेजी और उभरते मार्केट में मजबूत डिमांड के ज़रिए स्टेबल शिपमेंट बनाए रखा. असरदार चैनल मैनेजमेंट और बैलेंस्ड प्रोडक्ट मिक्स ने भी शाओमी को इंडस्ट्री की चुनौतियों का सामना करने में मदद की. Vivo ने 3 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की और Oppo ने भारत में कुछ बढ़त के बावजूद 4 फीसदी की गिरावट देखी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
