24 घण्टे ऑनलाइन

केवीएस में 2499 पोस्ट पर नई भर्ती, एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने वर्ष 2025 में एक और बड़ी विभागीय भर्ती जारी की है। इससे पहले 9921 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई थी और अब संगठन ने 2499 पदों पर नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन निकाला है। यह भर्ती केवल…

24GhanteOnline
December 13, 2025
2 min read

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने वर्ष 2025 में एक और बड़ी विभागीय भर्ती जारी की है। इससे पहले 9921 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई थी और अब संगठन ने 2499 पदों पर नई वैकेंसी का नोटिफिकेशन निकाला है। यह भर्ती केवल उन्हीं कर्मचारियों के लिए है जो पहले से KVS में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पदों पर कार्यरत हैं। इस प्रक्रिया के तहत प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, PGT, TGT, हेड मास्टर, ASO, SSA, JSA, फाइनेंस ऑफिसर और सेक्शन ऑफिसर जैसी पोस्ट भरी जाएंगी। आवेदन 12 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2025 तक चलेंगे।

KVS विभागीय भर्ती 2025: 2499 पदों पर आवेदन शुरू


परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। कुल 2499 पदों में 1712 अनारक्षित, 525 SC और 262 ST श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। एलडीई (LDE) और एलडीसीई (LDCE) के माध्यम से इन पदों पर चयन किया जाएगा। टीचिंग पोस्ट और कुछ नॉन-टीचिंग पदों पर चयन LDE के जरिए होगा, जबकि फाइनेंस ऑफिसर और सेक्शन ऑफिसर की भर्ती LDCE के माध्यम से की जाएगी।

परीक्षा का पैटर्न


परीक्षा पैटर्न में 60 ऑब्जेक्टिव प्रश्न (60 अंक) और 10 वर्णनात्मक प्रश्न (40 अंक) शामिल होंगे। कुल समय ढाई घंटे तय है। क्वालिफाइंग मार्क्स में अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक और SC/ST तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। आवेदन का वेरिफिकेशन कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा 2 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें


केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आंतरिक विभागीय परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण शेड्यूल जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन 11 दिसंबर 2025 को जारी हुआ, जबकि आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख 2 जनवरी 2026 तय की गई है। परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। अगर आप KVS में कार्यरत हैं और प्रमोशन का मौका तलाश रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहद अहम हो सकती है। समय सीमा का ध्यान रखते हुए आवेदन जरूर करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…