बालों की इन समस्याओं में रामबाण है ये तेल, जानें बनाने का तरीका
कपूर (Camphor) का उपयोग, पारंपरिक चीनी और भारतीय आयुर्वेदिक उपचार में हमेशा से किया जाता रहा है। ये स्किन और बालों की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। लेकिन, अगर सिर्फ बालों के लिए कपूर (Camphor oil benefits) के…

कपूर (Camphor) का उपयोग, पारंपरिक चीनी और भारतीय आयुर्वेदिक उपचार में हमेशा से किया जाता रहा है। ये स्किन और बालों की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। लेकिन, अगर सिर्फ बालों के लिए कपूर (Camphor oil benefits) के फायदे की बात करें तो ये एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। इसे बालों में लगाने से जूं, डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसके अलावा भी बालों के लिए कपूर के इस्तेमाल के कई फायदे हैं। कैसे, जानते हैं।
बालों के लिए कपूर का तेल (Camphor Oil) के फायदे-
डैंड्रफ को दूर करता है
बालों में डैंड्रफ की समस्या हर किसी को परेशान करती है। डैंड्रफ, फंगल संक्रमणों में से एक है, जो सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस के कारण होता है। इसके कारण त्वचा लाल, तैलीय और पपड़ीदार बनी रहती है। ऐसे में कपूर के तेल का एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प साफ करके, मृत त्वचा कोशिकाओं के निर्माण को रोकती है और परतदार रूसी से निजात दिलाती है।
बालों का झड़ना कम होता है
कपूर का तेल बालों के विकास को गति देता है और ऐसा वातावरण बनाता है जो कि जड़ों से मजबूत बाल पाने में मदद करता है। दरअसल, यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जो बालों के रोम को बेहतर विकास और जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध करता है। इसके अलावा कपूर का तेल कोलेजन उत्पादन को बढ़ा सकता है, जो बालों के जड़ों को मजबूती देता है और बालों का झड़ना कम करता है।
स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या में कारगर
कपूर कई जैविक गुणों से भरपूर है। जैसे ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल है। कपूर के तेल घरेलू क्लीनर की तरह काम कर सकता है। ये आपके स्कैल्प पर फंगस और बैक्टीरिया की सफाई करके इंफेक्शन को कम करता है।
कपूर का तेल (Camphor Oil) कैसे बनाएं
कपूर के तेल (Camphor Oil) को बनाने के लिए नारियल का तेल लें और इसमें कपूर पीस पर मिला लें। अब इसे गर्म करें और हल्का ठंडा होने पर इसे अपने बालो में लगाएं। इसके अलावा आप कपूर का तेल, आंवला के तेल और कपूर को मिला कर भी बना सकते हैं। ये भी बालों की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
