24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे से मुंहासे हो जाएंगे गायब, लगाएं ये फेस पैक

धुएं और प्रदूषण की वजह से केवल सांस से जुड़ी बीमारियां ही नहीं होती बल्कि स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। खासतौर पर चेहरे की सेंसेटिव स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और एक्ने निकलना शुरू कर देते हैं। पलूशन की वजह से चेहरा…

24GhanteOnline
January 30, 2026
2 min read

धुएं और प्रदूषण की वजह से केवल सांस से जुड़ी बीमारियां ही नहीं होती बल्कि स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। खासतौर पर चेहरे की सेंसेटिव स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं और एक्ने निकलना शुरू कर देते हैं। पलूशन की वजह से चेहरा खराब हो रहा और एक्ने निकलने लगे हैं तो चारकोल से बना फेस पैक (Charcoal Face Pack) लगाएं। चारकोल में पलूशन की वजह से होने वाले डर्ट और गंदगी को स्किन से खींचने में मदद मिलती है और एक्ने भी कम होते हैं।

क्या होता है एक्टिवेटेड चारकोल


मार्केट में एक्विटेवेट चारकोल (Charcoal)आसानी से मिल जाता है। ये नारियल के छिलके, बांस या दूसरे नेचुरल चीजों से तैयार किया जाता है। जिसमे खास तरह के अब्जॉर्ब करने की क्षमता होती है। जिससे ये कार्बन स्किन पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी को साफ कर देता है। चारकोल (Charcoal) की बनावट कुछ ऐसी होती है कि ये अपने वजन से कई गुना ज्यादा पलूशन और टॉक्सिंस को सोख लेता है। चेहरे की स्किन में बने रोमछिद्रों में जमा गंदगी को ये तेजी से खींचता है और साफ करता है। जिससे एक्ने निकलने की समस्या कम होती है।

ऐसे बनाएं घर में चारकोल फेस पैक (Charcoal Face Pack) 


घर में चारकोल फेस पैक बनाने के लिए मार्केट से एक्टिवेटेड चारकोल ले आएं। फिर एक चम्मच चारकोल पाउडर के साथ दो चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अगर एक से दो बूंद टी ट्री ऑयल की मिला लेंगे तो एंटी बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को भी स्किन से मारने में मदद करेगा। बस तीनों चीजों को पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।

कैसे लगाएं चारकोल फेसपैक (Charcoal Face Pack) 


चारकोल फेस पैक (Charcoal Face Pack) लगाने के लिए पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। कम से कम 15-20 मिनट बाद जब फेस पैक सूख जाए तो चेहरे से फेस पैक छुड़ाने के लिए गर्म पानी में तौलिया को डुबोकर निचोड़ें और फेस साफ करें। सप्ताह में दो बार इस फेस पैक को लगाने से गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…