24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन करेगी ग्लो, चेहरे पर करें ये स्प्रे

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा इतना चमकदार और ग्लोइंग हो कि जो भी देखे तो उसकी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाए। लेकिन चेहरे पर अनचाहे मुहांसे, झुर्रियां और दाग धब्बे इन सब पर पानी फेर देते हैं। अगर आपके साथ भी यही…

24GhanteOnline
March 5, 2026
2 min read

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा इतना चमकदार और ग्लोइंग हो कि जो भी देखे तो उसकी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाए। लेकिन चेहरे पर अनचाहे मुहांसे, झुर्रियां और दाग धब्बे इन सब पर पानी फेर देते हैं। अगर आपके साथ भी यही होता है तो आज हम आपको चेहरे को तरोताजा और खूबसूरत स्किन पाने का एक ऐसा नुस्खा बताएंगे जिसे अपनाकर आपकी स्किन एकदम ग्लो करने लगेगी। इसके साथ ही मुहांसे, दाग धब्बों और झुर्रियों से भी छुटकारा मिल जाएगा। जानें क्या है वो नुस्खा और उसे बनाने का तरीका।

फेशियल स्प्रे (Facial Spray) बनाने के लिए जरूरी चीजें


एक गिलास पानी

1 पूरा नींबू

1 कटोरी पुदीने के पत्ते

बनाने की विधि- सबसे पहले गैस पर धीमी आंच पर पैन चढ़ाएं। इसमें एक गिलास पानी डाल दें। जब पानी अच्छी तरह से खौल जाए तो इसमें नींबू के टुकड़े काट कर डाल लें। जब ये दोनों चीजें अच्छे से खौल जाएं तो गैस को बंद कर दें। इसके बाद इसमें पुदीने के पत्ते डालें और पैन को ठंडा होने के लिए रख दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो उसे एक बॉटल में भरकर रख लें। इस बात का ध्यान रखें कि बॉटल स्प्रे वाली हो ताकि इससे फेस पर स्प्रे (Facial Spray) किया जा सके।

फायदे


>> नींबू का इस्तेमाल चेहरे को निखारने के लिए किया जाता है।

>> इसे आप लाइटनिंग एजेंट के रूप भी समझ सकते हैं।

>> रोजाना इसे चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे खत्म हो जाएंगे।

>> इस फेस पैक के रस को सोने से पहले बादाम के तेल में मिलाकर चेहरे की मालिश भी कर सकते हैं।

>> ऐसा करने से झुर्रियों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

>> पुदीने की पत्तियां एंटी बैक्टीरियल होती हैं।

>> चेहरे को ठंडक देती हैं और स्किन के पोर्स को साफ करती हैं।

>> मुहांसों के लिए पुदीने के पत्ते रामबाण का काम करते हैं।

>> इस स्प्रे को आप किसी भी वक्त दिन में कितनी बार अपने चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं।

>> ऐसा करने से चेहरा तरोताजा और ग्लोइंग रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…