कच्चे आम से त्वचा से गायब हो जाएंगे पिंपल्स, मिलेगा निखार
गर्मियों के मौसम में त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- पिंपल, एक्ने, टैनिंग, सनबर्न, झुर्रियां, फाइन लाइन्स और डलनेस। इन सभी समस्याओं के कारण त्वचा ड्राई होने लगती है और चमक भी जाने लगती है। ऐसे…
गर्मियों के मौसम में त्वचा को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे- पिंपल, एक्ने, टैनिंग, सनबर्न, झुर्रियां, फाइन लाइन्स और डलनेस। इन सभी समस्याओं के कारण त्वचा ड्राई होने लगती है और चमक भी जाने लगती है। ऐसे में गर्मियों में कच्चा आम (Raw Mango) आपकी त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। कच्चे आम को विटामिन ए, विटामिन सी के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में त्वचा पर कच्चे आम (Raw Mango) का इस्तेमाल करने से न सिर्फ गर्मी से राहत मिलती है बल्कि आप त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से भी तुरंत छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा एजिंग के लक्षण भी कम होते हैं। त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कच्चे आम को कैसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते है इसके बारे में...
कच्चे आम और ओटमील का फेसपैक (Raw Mango Face Pack)
ओटमील में पाए जाने वाले 18 तरह के एमिनो एसिड त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते हैं जो त्वचा के रोम छिद्रों को खोलकर चेहरे को कई तरह के फायदे देते हैं।
सामग्री
कच्चा आम - 2
ओटमील - 2-3 चम्मच
बादाम - 7-8
कच्चा दूध - 2 चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप कच्चे आम, ओटमील और बादाम को अच्छे से पीस लें।
- फिर एक बर्तन में 3 चीजों का मिलाकर उसमें कच्चा दूध मिलाएं।
- सारी चीजों को आपस में अच्छे से मिला लें। फिर आप चेहरे पर पैक को लगाएं।
- 15-20 मिनट तक इसे आप चेहरे पर लगा रहने दे।
- फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें।
- आप हफ्ते में 2-3 बार इस फेस पैक का चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेसन और कच्चे आम का फेसपैक (Raw Mango Face Pack)
बेसन आपकी त्वचा पर रंगत और निखार लाने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स चेहरे की रंगत बढ़ाने में मदद करते हैं। आप कच्चे आम और बेसन से बना फेसपैक (Raw Mango Face Pack) चेहरे पर लगा सकते हैं।
सामग्री
कच्चे आम - 3-4
शहद - 2 चम्मच
दही - 2 चम्मच
हल्दी पाउडर - 2 चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप कच्चे आम को पीस लें और एक पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर आप उसमें बेसन, दही, शहद और हल्दी मिलाएं।
- सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और फिर आप अपने चेहरे पर लगाएं।
- 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
- आप हफ्ते में 2-3 बार इस फेसपैक का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
