रात को फेस पर लगाएं ये चीजें, निखार रहेगा बरकरार
सर्दियों (Winter) का मौसम जारी है जिसमें त्वचा (Skin) को खास देखभाल की जरूरत पड़ती हैं, खासतौर से रात को सोने से पहले। जी हां, रात को सोते समय त्वचा को नमी दी जाए तो आराम करने के बाद इसे पूरा पोषण मिल जाता हैं और अगली…
सर्दियों (Winter) का मौसम जारी है जिसमें त्वचा (Skin) को खास देखभाल की जरूरत पड़ती हैं, खासतौर से रात को सोने से पहले। जी हां, रात को सोते समय त्वचा को नमी दी जाए तो आराम करने के बाद इसे पूरा पोषण मिल जाता हैं और अगली सुबह आपकी त्वचा का निखार देखते ही बनता हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि सर्दियों के इस मौसम में आलस के कारण महिलाएं त्वचा से जुड़े इन उपायों को करने से कतराती हैं जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू चीजें लेकर आए हैं जिन्हें रात को सोने से पहले चहरे (Face) पर लगाने से निखार बरकरार रहता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
मलाई का इस्तेमाल
नारियल की मलाई के इस्तेमाल से त्वचा (Skin)और बालों को दोनों को हेल्दी बनाया जा सकता है। इसके अंदर विटामिन सी और विटामिन ई दोनों पाया जाता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले नारियल की मलाई क्रीम के रूप में अपने चेहरे (Face) पर लगा सकते हैं ऐसा करने से चेहरे की रंगत पर प्रभाव पड़ सकता है।
नारियल का तेल
नारियल का तेल त्वचा (Skin) की कई समस्याओं को दूर करने में बेहद उपयोगी है। हालांकि यदि रात को सोने से पहले नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाए तो रूखी और बेजान त्वचा को दूर करने में किया जा सकता है। इससे न केवल मॉइश्चराइजर बना रह सकता है बल्कि एजिंग की समस्या भी दूर हो सकती है।
बादाम का तेल
बादाम के तेल के उपयोग से काले घेरों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में रात को सोने से पहले बादाम के तेल की कुछ बूंदों क काले घेरों पर लगा लें और हल्के हाथों से एक मिनट मसाज करें और तेल को रात भर छोड़ दें। ऐसा करने से चेहरे में निखार आएगा।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से त्वचा की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल को त्वचा पर क्रीम की तरह लगाएं। ये एंटी ऑक्सीडेंट का काम कर सकता है। ऐसे में सर्दियों में इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें।
विटामिन ई कैप्सूल
विटामिन ई ऑयल के इस्तेमाल से भी त्वचा की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लेकिन कभी भी विटामिन ई के तेल का इस्तेमाल सीधे तौर पर त्वचा पर नहीं करना चाहिए। ऐसे में आप नारियल के तेल या बादाम के तेल के साथ विटामिन ई की कुछ बूंदों को मिलाएं और बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। ऐसा करने से त्वचा को अच्छा बनाया जा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
