24 घण्टे ऑनलाइन

मेहंदी लगाने से बाल हो जाते है ड्राई, तो ऐसे तैयार करें घोल

बालों की केयर करने के लिए लोग अलग-अलग तरह की तकनीकों को अपनाते हैं। खासकर महिलाएं बालों की देखरेख के लिए अलग-अलग तरीकों को अपनाती हैं। गर्मियों के मौसम में ज्यादातर महिलाएं बालों पर मेहंदी (Mehndi) लगाना पसंद करती है।…

24GhanteOnline
April 12, 2025
2 min read

बालों की केयर करने के लिए लोग अलग-अलग तरह की तकनीकों को अपनाते हैं। खासकर महिलाएं बालों की देखरेख के लिए अलग-अलग तरीकों को अपनाती हैं। गर्मियों के मौसम में ज्यादातर महिलाएं बालों पर मेहंदी (Mehndi) लगाना पसंद करती है। इसके इस्तेमाल से सिर को ठंडक मिलती है और सफेद बालों को काला करने में भी मदद मिलती है। हालांकि, कई बार महिलाएं ये शिकायत करती है कि मेहंदी लगाने से बाल बहुत ड्राई हो जाते हैं और बीच से टूटने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आप मेहंदी लगाते समय कुछ तरीकों को अपनाएं।

सही तरह से तैयार करें मेहंदी (Mehndi) का घोल


मेंहदी (Mehndi) का पेस्ट तैयार करते समय इसमें मॉइस्चराइजिंग सामग्री मिलाएं। अपने बालों को मॉइस्चराइज करने में मदद करने के लिए नारियल का दूध, जैतून का तेल या एलोवेरा जैसी चीजों को मेहंदी के पेस्ट में मिलाकर बालों पर लगाएं।

बालों में पहले से तेल लगाएं


अगर मेहंदी (Mehndi) लगाकर बाल बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं तो मेहंदी का पेस्ट लगाने से पहले बालों में जैतून, नारियल या आर्गन तेल जैसे तेल की हल्की परत लगा लें। इससे बालों में रूखापन नहीं आता और मेहंदी बालों में अच्छी तरह से लगती है।

मेहंदी (Mehndi) लगाकर बालों को करें कवर


बालों पर मेहंदी के पेस्ट को लगाकर अपने बालों को ढकें। ऐसा करने से पेस्ट को नम रखने और सूखने से बचाने में मदद मिलती है। इसके लिए अपने बालों को प्लास्टिक रैप या शॉवर कैप में लपेटें।

बहुत ज्यदा देर तक न लगाएं


बालों पर मेहंदी (Mehndi) जरुरत से ज्यादा समय के लिए न लगाएं। अगर मेहंदी पूरी तरह से सूखेगी तो बाल ड्राई होने का ज्यादा चांस होगा। इसलिए इसे 25 से 30 मिनट लगाने के बाद वॉश कर लें।

बाल वॉश करने के लिए अपनाएं सही तरीका


मेहंदी (Mehndi) लगाने के बाद बाल ड्राई होकर टूटने लगते हैं तो मेहंदी को ड्राई होने के बाद वॉश करने के सही तरीके को अपनाएं। मेहंदी धोने के बाद अपने बालों को हल्के, सल्फेट-फ्री शैम्पू से धोएं। इसके अलावा नमी बनाए रखने के लिए बालों को डीप कंडीशन करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…