24 घण्टे ऑनलाइन

हाई ब्लड प्रेशर से रहते हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें साबुत मूंग

क्या आप उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां तो खाने में नमक की मात्रा घटाने, नियमित रूप से योग-व्यायाम करने और रात में कम से कम आठ घंटे की नींद लेने के अलावा साबुत मूंग का सेवन शुरू कर…

24GhanteOnline
August 18, 2025
2 min read

क्या आप उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां तो खाने में नमक की मात्रा घटाने, नियमित रूप से योग-व्यायाम करने और रात में कम से कम आठ घंटे की नींद लेने के अलावा साबुत मूंग का सेवन शुरू कर दें। आपका ब्लड प्रेशर महीने-दो महीने के भीतर काबू में आ जाएगा। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने अपने हालिया अध्ययन के आधार पर यह सलाह दी है।

दरअसल, साबुत मूंग को पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। मैग्नीशियम जहां कैल्शियम को रक्त धमनियों में जमने से रोककर हड्डियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं, पोटैशियम सोडियम को शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया को गति देता है, जबकि फाइबर कोलेस्ट्रॉल, फैट और ब्लड शुगर का स्तर घटाने में कारगर है।

इससे खून गाढ़ा होने, धमनियों की दीवारें कमजोर पड़ने और रक्त प्रवाह के दौरान हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की समस्या दूर रहती है, जो रक्तचाप (Blood Pressure) नियंत्रित रखने के लिए बेहद अहम है।

साबुत मूंग में प्रोटीन और फ्लैवेनॉयड नाम का एंटीऑक्सीडेंट भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे यह हड्डियों और मांसपेशियों में क्षरण की समस्या को दूर रखने के साथ ही बालों को मजबूत बनाने, त्वचा की चमक बढ़ाने और पाचन क्रिया सुधारने में भी खासी मददगार साबित होती है। शोधकर्ताओं ने साबुत मूंग के पौष्टिक गुणों को बढ़ाने के लिए उसे भिगोकर अंकुरण के बाद खाने की नसीहत दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…