24 घण्टे ऑनलाइन

पैरों की रूखी त्वचा से हैं परेशान, इन टिप्स की मदद से दूर होगी

सर्द हवाएं स्किन की नमी को तेजी से चुरा लेती हैं। कई बार तो क्रीम और लोशन लगाने के बाद भी हाथ, पैर और चेहरे से रूखापन नहीं जाता। खासतौर से पैरों की रूखी त्वचा ज्यादा परेशान करती हैं और इससे खुजली की समस्या खड़ी हो जाती…

24GhanteOnline
March 7, 2025
2 min read

सर्द हवाएं स्किन की नमी को तेजी से चुरा लेती हैं। कई बार तो क्रीम और लोशन लगाने के बाद भी हाथ, पैर और चेहरे से रूखापन नहीं जाता। खासतौर से पैरों की रूखी त्वचा ज्यादा परेशान करती हैं और इससे खुजली की समस्या खड़ी हो जाती हैं। कई बार पैर (Feet) सूज जाते हैं या फिर दरार दिखने लग जाती है और पैरों (Feet) में रूखेपन की वजह से चलना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी विंटर के मौसम में इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से पैरों की रूखी त्वचा को दूर करने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं किस तरह सर्दियों में मुलायम और कोमल त्वचा पाने के लिए आपको त्वचा का ख्याल रखना चाहिए।

स्क्रब से हटाएं डेड स्किन सेल्स


अपने पैरों (Feet) की रूखी त्वचा को खत्म करने के लिए आप घरेलू स्क्रब की मदद से सबसे पहले डेड स्किन सेल्स को हटाए। इसके लिए आप थोड़ा शहद, चीनी और गर्म पानी को एक साथ मिलाकर अपने पैरों पर लगाएं और अच्छी तरह से मसल कर डेड स्किन सेल्स को हटाए।

यह आपके पैरों को मुलायम और चमकदार बना देगा और पैरों से डेड स्किन सेल्स भी निकल जाएंगे। इसके साथ ही आप मॉश्चराइजर का भी जरूर इस्तेमाल करें। इससे पैरों का रूखापन कम होता है।

लें एलोवेरा की मदद


एलर्जी के कारण भी पैरों (Feet) की त्वचा ड्राय हो सकती है, इस समस्या को दूर करने के ल‍िए आप एलोवेरा का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल को आप पत्ते से न‍िकालकर सीधे पैर पर एप्लाई करें और 20 म‍िनट बाद पैरों को धो लें। आपको खुजली, त्वचा की पील‍िंग या क्रैक्स को नजरअंदाज नहीं करना चाह‍िए।

अगर आपके पैरों का रूखापन क‍िसी मेड‍िकल कंडीशन के कारण है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाह‍िए। पैरों को रूखी त्वचा से बचाने के ल‍िए आपको उसे सूरज की क‍िरणों से बचाकर रखना चाह‍िए, यूवी रेज पैरों की त्वचा को रूखा बनाने का काम करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…