24 घण्टे ऑनलाइन

पिंग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट से हैं परेशान, तो फौरन ट्राई करें ये फेस पैक

चेहरे पर काले धब्बे और पिग्मेंटेशन (Pigmentation) के कई कारण हो सकते हैं। धूप की वजह से काले धब्बे हो जाते हैं तो कई बार हार्मोंस की वजह से भी चेहरे पर भूरे धब्बे बनना शुरू हो जाते हैं। जो दिखने में भद्दे लगते हैं और…

24GhanteOnline
December 21, 2025
2 min read

चेहरे पर काले धब्बे और पिग्मेंटेशन (Pigmentation) के कई कारण हो सकते हैं। धूप की वजह से काले धब्बे हो जाते हैं तो कई बार हार्मोंस की वजह से भी चेहरे पर भूरे धब्बे बनना शुरू हो जाते हैं। जो दिखने में भद्दे लगते हैं और महिलाओं को लगता है कि उनकी सुंदरता खराब हो रही है। अगर आप ऐसे ही डार्क स्पॉट और पिंग्मेंटेशन से परेशान हैं और घरेलू नुस्खा आजमाना चाहती हैं तो हल्दी से बना फेस पैक लगा लें। इस तरह बनाएं फेस पैक।

ऐसे बनाएं हल्दी से फेस पैक


हल्दी से बना फेस पैक चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। अगर आप डार्क स्पॉट और पिग्मेंटेशन (Pigmentation) से परेशान हैं तो लगातार 15-20 दिनों तक इस फेस पैक को लगाएं।

फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी को लेकर लोहे के तवे पर भून लें। जैसे ही हल्दी का कलर गोल्डन हो जाए गैस की फ्लेम को बंद कर दें और किसी कांच के बाउल में निकाल लें। अब इस हल्दी में शहद मिक्स करें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए सूखने दें। पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

हल्दी में मिलाएं दही

अगर स्किन ऑयली है तो शहद की बजाय हल्दी में दही और टमाटर का रस मिलाक फेस पैक बनाएं और चेहरे पर लगाएं। जिससे पिग्मेंटेशन (Pigmentation) की समस्या दूर होने में मदद मिलेगी।

क्यों हल्दी से दूर होगा डार्क स्पॉट

हल्दी में करक्यूमिन एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो मेलानिन के प्रोडक्शन को कम करता है। मेलानिन स्किन में पिग्मेंटेशन के लिए जिम्मेदार होते हैं। जब हल्दी को स्किन पर लगाते हैं तो हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या कम होने में मदद मिलती है और स्किन पर हो रहे काले-भूरे धब्बे भी हल्के होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…